आज का अखबार

देश के 9 राज्यों में महंगाई दर ज्यादा, भारत में महंगाई दक्षिण अफ्रीका और रूस से कम

ब्रिटेन में खुदरा महंगाई 6.7 प्रतिशत और अमेरिका में 3.7 प्रतिशत रही। अक्टूबर में जापान में यह 3.3 प्रतिशत, जर्मनी में 3.8 प्रतिशत और फ्रांस में 4 प्रतिशत रही।

Published by
समरीन वानी   
Last Updated- November 14, 2023 | 10:55 PM IST

अक्टूबर महीने में कम से कम 9 राज्यों में राष्ट्रीय औसत की तुलना में ज्यादा महंगाई दर दर्ज की गई है। इस महीने में पहले के साल की समान अवधि की तुलना में भारतीय ग्राहकों के जीवन यापन का खर्च 4.87 प्रतिशत बढ़ा है, वहीं ओडिशा में यह 6.47 प्रतिशत, राजस्थान में 6.25 प्रतिशत, हरियाणा में 6.02 प्रतिशत बढ़ा है।

बिहार, कर्नाटक, पंजाब, तेलंगाना, गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी महंगाई दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा रही है और इन राज्यों में कीमत में बढ़ोतरी 5.06 प्रतिशत से 5.63 प्रतिशत के बीच रही है।

बहरहाल कुल मिलाकर भारत की महंगाई दर दक्षिण अफ्रीका और रूस से कम रही है जो ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के 2 प्रमुख उभरते अग्रणी बाजार है।

दक्षिण अफ्रीका में कीमतें 5.4 प्रतिशत और रूस में 6.69 प्रतिशत बढ़ी हैं। वहीं चीन में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में -0.2 प्रतिशत ऋणात्मक महंगाई दर रही है। इससे महामारी के बाद कमजोर आर्थिक रिकवरी का पता चलता है। विकसित अर्थव्यवस्थाओं में सिर्फ ब्रिटेन में मगंहाई भारत से ज्यादा रही है।

ब्रिटेन में खुदरा महंगाई 6.7 प्रतिशत और अमेरिका में 3.7 प्रतिशत रही। अक्टूबर में जापान में यह 3.3 प्रतिशत, जर्मनी में 3.8 प्रतिशत और फ्रांस में 4 प्रतिशत रही।

First Published : November 14, 2023 | 10:52 PM IST