facebookmetapixel
Advertisement
दालों का आयात 1.46% घटा, चना-उड़द की आवक कम; अरहर-मसूर की मांग बढ़ीदेश और दुनिया के लोग भी अब चखेंगे धारवाड़ पेड़े का स्वाद, भारत वैल्यू फंड ने लगाया ₹300 करोड़भारती लाइफ में प्रूडेंशियल की बड़ी हिस्सेदारी, 3,500 करोड़ रुपये में होगा अधिग्रहणलार्ज कैप फंड: करीब 3 साल में पहली बार ₹1,322 करोड़ की निकासी, क्या अब निवेश करना चाहिए या बुक करें मुनाफा?प्रीमियम पर लिस्टिंग का दे रहा संकेत! 19 अगस्त से खुलेगा ये IPO, ₹550 करोड़ जुटाने का है प्लानEV, हाइड्रोजन, नेचुरल गैस से चलने वाले वाहनों के लिए राहत! सरकार इन नियमों में करने जा रही संशोधनरूस-यूक्रेन संघर्ष से सूरजमुखी तेल की सप्लाई बाधित, सोयातेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीदगूगल देगा चीन को झटका! मिलेगा भारत को फायदा? 2027 तक के लिए बनाया ये प्लानविप्रो खरीदेगी डर्माटच में 60% हिस्सेदारी, ₹387.5 करोड़ की एंटरप्राइज वैल्यू पर होगी डीलQ1 में दमदार परफॉर्मेंस; ब्रोकरेज को भाया केबल्स एंड वायर्स सेक्टर, लंबी अवधि के लिए पसंद ये 2 शेयर

Hero मोटोकॉर्प की बिक्री 15 फीसदी बढ़ी

Advertisement

वाहन कंपनियों के लिए त्योहारी सीजन की शुरुआती नवरात्रि के पहले दिन होती है और दीवाली के मौके पर खत्म होती है। इस साल नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू हुई थी।

Last Updated- November 02, 2023 | 10:54 PM IST
Hero MotoCorp

भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने गुरुवार को कहा कि शुरुआती स्तर के वाहनों की भारी मांग के कारण त्योहारी सीजन के पहले 17 दिनों में कंपनी की खुदरा बिक्री पिछले साल के मुकाबले 15 फीसदी बढ़ी है।

सायम के आंकड़ों के मुताबिक, पैशन, ग्लैमर और एचएफ डिलक्स जैसी 75 सीसी से लेकर 125 सीसी तक वाली शुरुआती स्तर की गाड़ियों की पहले वित्त वर्ष में खास वृद्धि नहीं देखी गई। 75 सीसी से 110 सीसी वाली श्रेणी के वॉल्यूम में सालाना आधार पर महज 0.34 फीसदी की मामूली वृद्धि हुई और 21.48 गाड़ियों की बिक्री हुई।

इस बीच 110 सीसी से 125 सीसी वाली गाड़ियों के वॉल्यूम में सालाना आधार पर 10.46 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

नतीजों के बाद विश्लेषकों के साथ बातचीत में हीरो मोटोकॉर्प के चीफ ग्रोथ ऑफिसर रंजीवजीत सिंह ने कहा कि कंपनी त्योहारी सीजन के दौरान मांग में प्रत्याशित उछाल के लिए अच्छी तरह से तैयार है।

वाहन कंपनियों के लिए त्योहारी सीजन की शुरुआती नवरात्रि के पहले दिन होती है और दीवाली के मौके पर खत्म होती है। इस साल नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू हुई थी।

अधिक बिक्री की उम्मीद में कंपनी के डीलरों ने अपने स्टॉक का स्तर बढ़ा दिया है। सिंह ने कहा कि त्योहारी सीजन के बाद इन्वेंट्री का स्तर 4-6 सप्ताह तक कम हो जाएगा। बीएस

Advertisement
First Published - November 2, 2023 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement