facebookmetapixel
Advertisement
क्या होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने कहा- “अमेरिका से बेहतर शर्तों का इंतजार”घर बनाना होगा महंगा! सितंबर में ₹40 प्रति बोरी तक बढ़ सकते हैं सीमेंट के दामभारत की पहली एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी ला रही IPO, ₹733 करोड़ जुटाएगी, प्राइस बैंड ₹132-139 तयदो साल में मुनाफा 7 गुना, अब आ रहा ₹1,056 करोड़ का IPO; 8 सितंबर से खुलेगा इश्यूऑस्ट्रेलियाई निवेशकों के लिए खुले महाराष्ट्र के दरवाजे, 11 क्षेत्रों में सहयोग का बड़ा समझौतात्योहारों के लिए रिफाइनरों ने बढ़ाया स्टॉक, खाद्य तेल आयात 15.4 लाख टन पर पहुंचाब्रिटिश लाइफ साइंसेज की लापरवाही: FSSAI ने एक्सपायर्ड बेबी फूड मामले में लिया कड़ा एक्शनअब WhatsApp से भरें FASTag और यूटिलिटी बिल: जानें आसान स्टेप्स और भुगतान का तरीकाभारत के सर्विस सेक्टर में तेजी: अगस्त में PMI 54.1 पर पहुंचा, 15 महीनों में सबसे ज्यादा नौकरियां हुईं पैदाFCNR(B) से बढ़ी भारतीय रुपये की ताकत! डॉलर के मुकाबले 5 महीने का हाई पर पहुंचा

WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त, Meta से 3 दिन में मांगा जवाब; लॉन्च पर लग सकती है रोक

Advertisement

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि यह जांच इस आधार पर की जाएगी कि क्या इस फीचर का इस्तेमाल धोखाधड़ी करने वालों (स्कैमरों) द्वारा किया जा सकता है

Last Updated- July 01, 2026 | 11:36 PM IST
whatsapp

व्हाट्सऐप के नए यूजरनेम फीचर को लेकर बढ़ती चिंता के बीच सरकार ने मेटा से परामर्श पूरा होने तक इस फीचर को पेश नहीं करने को कहा है। इस बीच इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मेटा को तीन दिनों के भीतर यूजरनेम पर विस्तृत स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार आईटी मंत्रालय, गृह मंत्रालय और इसी तरह के फीचर वाले मेसेजिंग प्लेटफॉर्मों के बीच गुरुवार को एक बैठक निर्धारित है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘गृह मंत्रालय ने पहले इस फीचर को लेकर साइबर धोखाधड़ी की चिंता जताई थी और आईटी मंत्रालय को सूचित किया था। आईटी मंत्रालय और गृह मंत्रालय अ​धिकारी, मेसेजिंग प्लेटफॉर्मों के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित बैठक में यूजरनेम फीचर से जुड़ी चिंता पर चर्चा करेंगे।’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि यह जांच इस आधार पर की जाएगी कि क्या इस फीचर का इस्तेमाल धोखाधड़ी करने वालों (स्कैमरों) द्वारा किया जा सकता है। अधिकारी ने कहा कि मूल और/या वास्तविक उपयोगकर्ताओं के लिए यूजरनेम अनुपलब्ध होने की घटनाओं को भी व्हाट्सऐप के संज्ञान में लाया जा रहा है और इसकी भी जांच की जाएगी।

इस बारे में पूछे जाने पर मेटा ने कोई टिप्पणी नहीं की। कंपनी के सूत्रों ने पुष्टि की है कि आईटी मंत्रालय द्वारा एक नोटिस भेजा गया है।

मेटा के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने व्हाट्सऐप पर लोगों को अपना पसंदीदा यूजरनेम आरक्षित करने का विकल्प घोषित किया है। यूजरनेम का उपयोग करने की क्षमता अभी शुरू नहीं हुई है और इस साल के अंत में धीरे-धीरे लॉन्च होगी। नकल से बचाने के लिए हमने सार्वजनिक हस्तियां, सरकारी संस्थाओं, सेलिब्रिटी, सत्यापित मेटा खाते को सुरक्षित रखा है, ताकि केवल वैध मालिकों द्वारा ही उनका दावा हो सके और ज्ञात नामों के समान दिखने वाले नाम भी सुरक्षित रखे गए हैं।

कंपनी ने सुरक्षा के मुद्दे पर कहा, ‘हमने अपने उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा उपाय बनाए हैं। मौजूदा फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजरनेम आरक्षण अवधि के दौरान और उसके बाद कुछ समय के लिए उनके मालिकों के लिए आरक्षित हैं।’

कंपनी ने कहा, ‘इसके अलावा, हमारी स्वचालित प्रणाली नकल और दुरुपयोग के सामान्य रुझान दिखाने वाली गतिविधियों का पता लगाते हैं और खातों को प्रतिबंधित करते हैं। उदाहरण के लिए हम सीमित करेंगे कि कोई भी खाता यूजरनेम के माध्यम से कितने नए लोगों से संपर्क कर सकता है और किसी के यूजरनेम को अनुमानित करने के बार-बार प्रयासों को ब्लॉक करेंगे। हम दुरुपयोग से बचाने के लिए उपयोगकर्ताओं को कितनी बार अपने यूजरनेम बदलने की सीमित संख्या में अनुमति देते हैं।’

मेटा के प्रवक्ता ने कहा, ‘जब यह फीचर उपलब्ध हो जाएगा और कोई व्यक्ति आपके यूजरनेम के माध्यम से आपको पहली बार संदेश भेजता है तो हम आपको दिखाएंगे कि क्या वह नया खाता है और क्या वे आपके पहचान वाले हैं और क्या वे किसी दूसरे देश में स्थित हैं ताकि आप तय कर सकें कि प्रतिक्रिया देनी है या नहीं।’

Advertisement
First Published - July 1, 2026 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement