facebookmetapixel
Advertisement
भारत का फॉरेक्स रिजर्व ने बनाया नया रिकॉर्ड, $729.328 अरब के ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचाजुलाई में नए मोबाइल ग्राहक जोड़ने में एयरटेल ने मारी बाजी, जियो को पछाड़कर बनी नंबर-1 कंपनीसरकार ने डिफेंस एक्सपोर्ट के नियम किए आसान, MSME के लिए खुलेंगे ग्लोबल बाजारचीनी के दाम पर सरकार की सख्ती, सितंबर से हर 15 दिन में मिलेगा मिलों को बिक्री कोटा; सप्लाई पर भी नजरजियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर बड़ा अपडेट! सेबी से मिली मंजूरी, 5 अन्य इश्यू को भी दिखाई हरी झंडीदेश के औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार पड़ी धीमी, जून के 8.8% के मुकाबले जुलाई में दर्ज हुई 6.7% की ग्रोथऐप से लोन लेने का सोच रहे हैं? पहले जांच लें ये जरूरी चीजें, वरना खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंटनेपाल में दोबारा विनाशकारी बाढ़ का खतरा! उपग्रह तस्वीरों में दिखी 20.25 हेक्टेयर की नई झीलनौकरी छोड़ते ही खत्म हो जाएगा आपका कॉर्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस? इस्तीफे से पहले समझ लें ये बेहद जरूरी बातेंबेहतर सड़कें, तेज माल ढुलाई: फ्लीट मालिकों के लिए खुल रहे नए कारोबारी मौके

WhatsApp New Update: अब डेस्कटॉप यूजर्स भी कर सकेंगे ग्रुप वीडियो और वॉयस कॉल

Advertisement
Last Updated- March 23, 2023 | 3:53 PM IST
WhatsApp Desktop version

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने अपने यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया है। यह नया फीचर डेस्कटॉप यूजर्स के लिए आया है।

WhatsApp के इस नए अपडेट में यूजर्स को डेस्कटॉप वर्जन में बेहतर ग्रुप कॉल करने की सुविधा मिलेगी। बता दें कि ग्रुप एडमिन की पावर बढ़ाने के लिए भी कंपनी ने नए सिक्योरिटी फीचर्स को रिलीज किया है।

मेटा के एक ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, विंडोज के लिए व्हाट्सऐप का नया वर्जन डेस्कटॉप यूजर्स को अधिकतम आठ लोगों के साथ ग्रुप वीडियो कॉल और 32 लोगों के साथ ऑडियो कॉल शुरू करने की अनुमति देता है।

कंपनी ने कहा है कि आने वाले समय में यह लिमीट और बढ़ सकती है, जिससे यूजर्स ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ जुड़ सकें।

कंपनी ने कहा कि आने वाले दिनों में MAC उपयोगकर्ताओं के लिए एक ऐसा ही संशोधित संस्करण जारी किया जाएगा।

मेटा ने कहा कि नए व्हाट्सऐप डेस्कटॉप एप में मोबाइल वर्जन के जैसा ही इंटरफेस दिया गया है। कंपनी ने कहा कि यह नया अपडेट नई मल्टी-डिवाइस क्षमताओं को भी पेश करता है, जो फास्ट डिवाइस लिंकिंग और सिंकिंग करता है।

इसके अलावा इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप का कहना है कि डेस्कटॉप वर्जन के लिए भी मोबाइल फोन, कंप्यूटर और टैबलेट सहित कई डिवाइस पर मैसेजिंग, मीडिया और कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ ही होंगी। यानी कोई भी तीसरा व्यक्ति यूजर के डेटा को एक्सेस नहीं कर सकेगा।

बता दें कि इस नए अपडेट से ग्रुप एडमिन की पावर और बढ़ जाएगी। कंपनी के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कहा इस अपडेट में ग्रुप का एडमिन ग्रुप को और बड़ा बना सकता है और साथ ही किसी भी मैसेज को डिलीट करने की पावर भी देगा। इसके अलावा, ग्रुप एडमिन यह भी तय कर सकेगा कि ग्रुप में किसको शामिल करना है और किसको नहीं।

Advertisement
First Published - March 23, 2023 | 3:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement