facebookmetapixel
Advertisement
निर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्ड

Digital India Project का विस्तार, सरकार ने किया 14,903 करोड़ रुपये का आवंटन; देश में लगेंगे और सुपर कम्प्यूटर

Advertisement

IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि Digital India Project के तहत 5.25 लाख IT प्रोफेशनल्स को नई टेक्नोलॉजी के हिसाब से फिर से हुनरमंद बनाया जाएगा

Last Updated- August 16, 2023 | 4:48 PM IST
Ashwini Vaishnaw

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 14,903 करोड़ रुपये के खर्च के साथ डिजिटल इंडिया परियोजना के विस्तार को मंजूरी दे दी।

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के विस्तार को मंजूरी दी गयी। इस पर 14,903 करोड़ रुपये का व्यय होगा।’

मंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया विस्तार के तहत इसके अंतर्गत पूर्व में किये गए कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत 5.25 लाख IT प्रोफेशनल्स को नई टेक्नोलॉजी के हिसाब से फिर से हुनरमंद बनाया जाए। साथ 2.65 लाख लोगों को सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जाएगा।

विस्तारित डिजिटल इंडिया परियोजना के तहत, राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NCM) के तहत नौ और सुपर कंप्यूटर जोड़े जाएंगे। मंत्री ने कहा कि NCM के तहत 18 सुपर कंप्यूटर पहले ही स्थापित किये जा चुके हैं।

Advertisement
First Published - August 16, 2023 | 4:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement