facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming IPO This Week: इस हफ्ते खुलेंगे 8 नए IPOs, ₹5,499 करोड़ से ज्यादा जुटाएंगी कंपनियांशेयर बाजार की इस हफ्ते कैसी रहेगी चाल? अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल और फेड के फैसले पर टिकी नजरेंभारतीय शेयर बाजार में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 16,621 करोड़ रुपयेशेयर बाजार में मंदी की मार, टॉप-5 कंपनियों के ₹1 लाख करोड़ स्वाहा; TCS को लगा सबसे बड़ा झटकापश्चिम एशिया संकट से सरकार ने लिया सबक, LPG उत्पादन के लिए 21 रिफाइनरियों को दिए नए टारगेटLPG e-KYC की आज आखिरी तारीख, नहीं कराया तो घरेलू रेट पर सिलेंडर मिलने में आएगी दिक्कतदिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाजE20 पर फिर सरकार की सफाई: सिर्फ एथेनॉल वाले पेट्रोल से नहीं घटता माइलेज, कई और फैक्टर्स भी शामिलAI नौकरियां छीनेगा या बनाएगा अमीर? ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक कियोसाकी ने युवाओं को दी खास सलाहDividend Stocks: 450% का मोटा डिविडेंड! हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

Tesla का भारतीय बाजार के लिए छोटी बैटरियों पर दांव, जानें क्या है Elon Musk का प्लान

Advertisement

Tesla भारतीय बाजार में 20 लाख रुपये की कार लाने की योजना बना रही है और इसके लिए एक छोटी बैटरी पर काम कंपनी के महत्वपूर्ण है।

Last Updated- January 05, 2024 | 10:14 AM IST
Tesla's CEO Elon Musk

एलन मस्क (Elon Musk) की अगुवाई वाली टेस्ला (Tesla) अपनी प्रस्तावित किफायती EV कार की कीमत में कटौती  के लिए तेजी से चार्ज होने वाली छोटी बैटरियों की तलाश कर रही है। कंपनी प्राइस संवेदनशील भारतीय बाजार को ध्यान में रखते हुए इस तरह की बैटरी पर काम कर रही है।

इस तरह की बैटरियों का इस्तेमाल चीन में पहले से किया जाता है और Tesla ने केंद्र सरकार को बताया कि वह भारत में अपनी कारों के लिए इस टेक्नोलॉजी को लाने पर विचार कर सकती है।

हालांकि, फास्ट चार्जर्स का एक बड़ा पब्लिक नेटवर्क टेस्ला के ग्राहकों को छोटी बैटरी वाले वाहन खरीदने के लिए राजी करने में महत्वपूर्ण होगा। चार्जिंग स्टेशन के आसानी से मिलने पर टेस्ला को फायदा मिलेगा।

लाइवमिंट की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के साथ हाल ही में बातचीत में कंपनी के अधिकारियों ने इस तरह के पब्लिक नेटवर्क को विकसित करने में मदद का अनुरोध किया है और साथ ही छोटी बैटरियां बनाने में भी सहयोग मांगा है।

टेस्ला की भारतीय बाजार में 20 लाख रुपये तक की EV लाने की योजना

बता दें कि टेस्ला भारतीय EV बाजार में 24,000 डॉलर (लगभग 20 लाख रुपये) की कार लाने की योजना बना रही है और इसके लिए एक छोटी बैटरी पर काम कंपनी के महत्वपूर्ण है।

सरकार कीमत की वजह से टेस्ला की योजना पर पैनी नजर रख रही है। इस समय टेस्ला का सबसे सस्ता मॉडल 48,950 डॉलर (40 लाख रुपये) का है। 2020 में टेस्ला बैटरी डे के दौरान मस्क ने ज्यादा किफायती मॉडल देने के लिए 25,000 डॉलर (20 लाख रुपये) की इलेक्ट्रिक कार बनाने की घोषणा की थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसी योजना पर काम करने के लिए भारत का चार्जिंग बुनियादी ढांचा फिलहाल पूरी तरह से पर्याप्त नहीं है। कार सर्च प्लेटफॉर्म कारदेखो की तरफ से संकलित आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में भारत में लगभग 9,300 पब्लिक सेक्टर के चार्जर हैं।

दूसरी तरफ, अमेरिका में इस तरह के 138,000 चार्जिंग स्टेशन है। इसके अलावा, भारत में ज्यादतर पब्लिक सेक्टर के चार्जर धीमी गति से वाहनों को चार्ज करते हैं।

Advertisement
First Published - January 5, 2024 | 10:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement