facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

रफ्तार में ऑटो सेक्टर: फरवरी में 4.25 लाख यात्री वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री, SUV का जलवा बरकरार

Advertisement

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड ने लगभग 1,61,000 वाहनों के साथ गाड़ियों की थोक बिक्री में सालाना आधार पर मामूली वृद्धि दर्ज की

Last Updated- March 01, 2026 | 10:18 PM IST
Cars
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत में घरेलू यात्री वाहनों (पीवी) की थोक बिक्री फरवरी में एक साल पहले के मुकाबले 11.4 प्रतिशत बढ़कर लगभग 4,25,000 वाहन हो गई। स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल्स (एसयूवी) की लगातार मांग और पिछले साल सितंबर में जीएसटी दरों में बदलाव से वाहन बिक्री को मदद मिली है।

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड ने लगभग 1,61,000 वाहनों के साथ गाड़ियों की थोक बिक्री में सालाना आधार पर मामूली वृद्धि दर्ज की, क्योंकि उसने ग्राहकों की प्रतीक्षा अवधि को नियंत्रित रखने के लिए मॉडलों के उत्पादन को संतुलित किया।

मारुति सुजूकी के वरिष्ठ कार्या​धिकारी (विपणन और बिक्री) पार्थो बनर्जी ने एक वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कंपनी ने मासिक आधार पर अपने उत्पादन मिश्रण को समायोजित किया। दिसंबर में ऑल्टो जैसे मिनी मॉडल, जनवरी में वैगन आर जैसी कॉम्पैक्ट कारों और फरवरी में यूटिलिटी वाहनों के उत्पादन में बदलाव किया, ताकि बैकलॉग बढ़े बिना मांग को पूरा किया जा सके। परिणामस्वरूप, फरवरी के अंत में औसत प्रतीक्षा अवधि लगभग 12 दिन रह गई।

हालांकि रिटेल बिक्री मजबूत बनी रही। मारुति सुजूकी की रिटेल बिक्री सालाना आधार पर करीब 12 फीसदी बढ़कर 1,51,000 वाहन हो गई, जिससे मजबूत मांग का संकेत मिलता है। एमएसआईएल के कलपुर्जा आयात और ऑटोमोबाइल निर्यात पर पश्चिम एशिया के ताजा संघर्ष के असर के बारे में पूछे जाने पर एमएसआईएल के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राहुल भारती ने कहा, ‘हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। हालांकि, निर्यात क्षेत्र के रूप में पश्चिम एशिया में हमारी बहुत बिक्री नहीं है। उदाहरण के लिए, इस वर्ष यह हमारे कुल निर्यात का लगभग 12.5 प्रतिशत है।’

उन्होंने कहा, ‘दरअसल हम लगभग 100 देशों को निर्यात करते हैं। इसलिए हमने यह सुनिश्चित किया है कि हमारा पोर्टफोलियो अच्छी तरह से विविध और स्वाभाविक रूप से जोखिम-मुक्त रहे। ऐसे समय में ही नेतृत्त्व की गहराई का वास्तव में पता चलता है। हम न केवल निर्यात बढ़ा रहे हैं, ब​ल्कि उन्हें व्यापक आधार पर विस्तारित भी कर रहे हैं जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि हम साथ-साथ जोखिम-मुक्त भी बने रहें।’

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने फरवरी में घरेलू थोक बिक्री में 34.2 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की और यह 62,329 वाहन रही और मारुति के बाद वह देश में दूसरी सबसे बड़ी पीवी विक्रेता बनी रही। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की घरेलू थोक बिक्री सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 60,018 वाहन हो गई, जिसे इसके यूटिलिटी व्हीकल पोर्टफोलियो से लगातार मदद मिली। फरवरी में ह्युंडै की घरेलू थोक बिक्री सालाना आधार पर 9.8 प्रतिशत बढ़कर 52,407 वाहन हो गई।

दोपहिया बिक्री में तेजी

फरवरी में दोपहिया विनिर्माताओं ने पीवी सेगमेंट को पछाड़ दिया और न्यून आधार की मदद से सालाना आधार पर तेज वृद्धि दर्ज की। देश के सबसे बड़े दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 44.7 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की और यह 357,296 वाहन रही।  टीवीएस मोटर कंपनी के लिए घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री फरवरी में सालाना आधार पर 32 प्रतिशत बढ़कर 3,65,471 वाहन हो गई, जो एक साल पहले 2,76,072 थी।

Advertisement
First Published - March 1, 2026 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement