facebookmetapixel
Advertisement
HCL Tech के Q1 नतीजे उम्मीद से बेहतर, फिर क्यों टूटा शेयर? जानें Buy या Hold की सलाहMP Tech Growth Conclave 3.0: ₹40,000 करोड़ के निवेश का रास्ता साफ, 34000 रोजगार के बनेंगे मौकेरुपया ₹96 के पार! क्या अब ₹97 प्रति डॉलर की बारी? एक्सपर्ट ने बताया आगे क्या होगाAlpine Texworld IPO: ₹126 करोड़ का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला; निवेश से पहले जानें प्राइस, लॉट साइज, GMP और अहम डिटेल्सSBI Funds IPO: आज से सब्सक्रिप्शन खुला, ग्रे मार्केट से क्या है संकेत? एंकर निवेशकों से जुटाए ₹2,663 करोड़Hormuz Attack: होर्मुज में UAE के दो टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला; एक भारतीय की मौत, 6 भारतीय घायलShriram Finance से PNB Housing तक: NBFC सेक्टर की वापसी तय? ब्रोकरेज ने चुने ये 19 पसंदीदा शेयरGold-Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी भी चमकी! जानिए MCX और ग्लोबल मार्केट में आज का ताजा भावपुरानी कारों की खरीद-बिक्री का बाजार तेजी से हो रहा डिजिटल, आगे की ग्रोथ स्टोरी और दिलचस्पStock Market Update: सेंसेक्स 450 अंक टूटा, निफ्टी 24,100 के नीचे फिसला; PSU बैंक, ऑटो और रियल्टी शेयरों में बिकवाली

Simple Energy की अगली तिमाही में दो कम दाम के ई-स्कूटर उतारने की योजना

Advertisement

कंपनी ने पिछले महीने अपना पहला प्रीमियम ई-स्कूटर सिंपल वन पेश किया था, जिसकी कीमत 1.45 लाख रुपये है।

Last Updated- June 15, 2023 | 12:35 PM IST
simple energy scooters

इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप कंपनी सिंपल एनर्जी अगली तिमाही में दो नए ई-स्कूटर पेश करने की योजना बना रही है। कंपनी के संस्थापक सुहास राजकुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इन ई-स्कूटर का दाम उपभोक्ताओं के लिए ‘आकर्षक’ होगा।

राजकुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कम कीमत के ई-स्कूटर के साथ कंपनी अपनी प्रस्तावित 10 करोड़ डॉलर का कोष जुटाने की योजना के तहत न केवल मौजूदा निवेशकों को कायम रख पाएगी, बल्कि वह संस्थागत निवेशकों को भी जोड़ पाएगी। कंपनी ने पिछले महीने अपना पहला प्रीमियम ई-स्कूटर सिंपल वन पेश किया था, जिसकी कीमत 1.45 लाख रुपये है। सात जून से कंपनी ने बेंगलुरु में चरणबद्ध तरीके से इस स्कूटर की आपूर्ति शुरू कर दी है।

सिंपल वन के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजकुमार ने कहा कि कम कीमत के ई-स्कूटर की शुरुआत अगले तीन साल में तीन स्कूटर के पोर्टफोलियो की कंपनी की योजना का हिस्सा है। इसके अलावा अगले तीन साल में कंपनी एक परफॉर्मेंस बाइक और संभवत: एक चार पहिया वाहन भी लाना चाहती है।

Advertisement
First Published - June 15, 2023 | 12:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement