facebookmetapixel
Advertisement
चीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछलासरकार की कमाई बढ़ी! प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT कलेक्शन में 53% इजाफाMDR के बाद पेटीएम, पाइन लैब्स और मोबिक्विक पर नजर, जानें तेजी आएगी या बढ़ेगा दबाव₹25,000 तक वेतन वालों के लिए PF का नया हिसाब! EPF और EPS में कितना-कितना बढ जाएगा योगदान

जेएमटी ऑटो के लिए रामकृष्ण फोर्जिंग्स की योजना मंजूर

Advertisement
Last Updated- January 17, 2023 | 11:17 PM IST
cummins group

एमटेक ऑटो समूह की इकाई जेएमटी ऑटो के लेनदारों ने वाहन कलपुर्जा विनिर्माण कंपनी के कायापलट के लिए रामकृष्ण फोर्जिंग्स की समाधान योजना को मंजूरी दी है।

जेएमटी ऑटो दिवालिया संहिता के तहत कार्यवाही का सामना कर रही है और इसकी समाधान योजना को नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की मंजूरी की दरकार होगी।

बीएसई में सूचीबद्ध‍ जेएमटी ऑटो ने एक्सचेंज को भेजी सूचना में कहा कि आईबीसी की शर्तों के मुताबिक दो समाधान योजनाओं पर 19 नवंबर, 2022 को ई-वोटिंग हुई। ई-वोटिंग 16 जनवरी, 2023 को पूरी हुई।

रामकृष्ण फोर्जिंग्सि की योजना को 84.61 फीसदी लेनदारों ने मंजूरी दी, जो लेनदारों की समिति के सदस्य हैं। जेएमटी ऑटो ने समाधान योजना की विस्तृत जानकारी का खुलासा नहीं किया।

1981 में स्थापित कोलकाता की रामकृष्ण फोर्जिंग्स का सितंबर 2022 में समाप्त छह महीने में एकीकृत राजस्व व शुद्ध‍ लाभ क्रमश: 1,523.7 करोड़ रुपये व 118.6 करोड़ रुपये था। जेएमटी ऑटो के रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल समाधान योजना की मंजूरी के लिए एनसीएलटी में आवेदन करने की प्रक्रिया में हैं।

जेएमटी ऑटो आठ संयंत्र भारत में हैं।  उसके वित्तीय लेनदार हैं ऐक्सिस बैंक (स्वीकार्य दावा 76.93 करोड़ रुपये), आईडीबीआई बैंक (58.12 करोड़ रुपये), भारतीय स्टेट बैंक (25.9 करोड़ रुपये)।

Advertisement
First Published - January 17, 2023 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement