facebookmetapixel
Advertisement
PM-SYM: क्या आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं? जानिए बुढ़ापे में कैसे मिलेगी 3000 रुपये की पेंशनअमेरिका का Section 301 सिर्फ टैरिफ है दबाव बनाने का नया हथियार? भारत के पास क्या हैं विकल्पTitan ने रचा नया इतिहास! ₹5,000 के पार पहुंचा शेयर, जून से 26% की उड़ान; अब खरीदें, होल्ड करें या मुनाफा बुक करें?अगस्त में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) का समय से पहले रिडेम्पशन: ये निवेशक समय से पहले बाहर निकल सकते हैं8 साल से प्रोडक्शन टारगेट चूक रही ONGC, फिर भी कुछ ब्रोकरेज को दिख रहा 53% तक का रिटर्नJuniper Green Energy IPO Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! 9% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंगGold silver price today: भू राजनीतिक तनाव कम होने से सोना ₹1.50 लाख के करीब पहुंचा, चांदी भी चमकीPNB दे रहा FCNR(B) FD पर 6.6% तक ब्याज; जानें SBI, HDFC, ICICI समेत किस बैंक में कितना मिलेगा रिटर्नAirtel के शेयर को आगे क्या दौड़ाएगा? टैरिफ बढ़ोतरी से लेकर डेटा सेंटर तक 5 बड़े ट्रिगरUTI के दौर से SIP तक, कैसे बदल गया म्युचुअल फंड?

Ola MapMyIndia case: मैपमाईइंडिया के दावे बेदम, नोटिस का नहीं आया कोई जवाब; ओला फाउंडर ने दिया बयान

Advertisement

घरेलू डिजिटल नक्शा कंपनी मैपमाईइंडिया ने भारत का नेविगेशन मानचित्र विकसित करने के ओला की मूल कंपनी ANI टेक्नोलॉजीज के दावों पर सवाल उठाते हुए उसे ‘नौटंकी’ बताया है।

Last Updated- August 23, 2024 | 6:57 PM IST
Ola Electric plans to set up 10,000 sales and service outlets by the end of 2025 Ola Electric की 2025 के अंत तक 10,000 बिक्री व सेवा आउटलेट स्थापित करने की योजना
Representative Image

ऑनलाइन कैब सेवा प्रदाता ओला के सह-संस्थापक भाविश अग्रवाल ने मैपमाईइंडिया की नकल करने के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि मैप कंपनी ओला इलेक्ट्रिक की सूचीबद्धता का फायदा उठाने की कोशिश कर रही है।

ओला ब्रांड का परिचालन करने वाली कंपनी एएनआई टेक्नोलॉजीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ने बातचीत में कहा कि कंपनी ने नकल के दावों पर मैपमाईइंडिया को कानूनी नोटिस भेजा है, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं मिला है।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘ओला इलेक्ट्रिक नक्शा सेवा देने के कारोबार में नहीं है। ओला इलेक्ट्रिक का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के समय वे सिर्फ इसका फायदा उठाना चाहते थे। हमने उन्हें कानूनी नोटिस भी दिया है, लेकिन उनका जवाब आज तक नहीं आया है।’’

ओला की ई-वाहन इकाई ओला इलेक्ट्रिक नौ अगस्त को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुई। कंपनी ने अपने आईपीओ से करीब 5,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ मसौदा दायर करने से तीन दिन पहले 23 जुलाई को मैपमाईइंडिया ने उन्हें नोटिस भेजा था।

घरेलू डिजिटल नक्शा कंपनी मैपमाईइंडिया ने भारत का नेविगेशन मानचित्र विकसित करने के ओला की मूल कंपनी ANI टेक्नोलॉजीज के दावों पर सवाल उठाते हुए उसे ‘नौटंकी’ बताया है।

इस बारे में संपर्क किए जाने पर मैपमाईइंडिया ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रोहन वर्मा का एक बयान साझा किया। वर्मा ने 12 अगस्त को कहा था, ‘‘ओला एएनआई टेक्नोलॉजीज को 2015 में लाइसेंस मिला था और हमारे मैप डेटा तक पहुंच मिली, जिसका उन्होंने उपयोग जारी रखा। हमने नियमों और शर्तों के कुछ उल्लंघन मिलने पर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।’’ हालांकि, कंपनी ने ओला द्वारा भेजे गए कानूनी नोटिस पर कोई ताजा ब्योरा साझा नहीं किया।

Advertisement
First Published - August 23, 2024 | 6:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement