facebookmetapixel
Advertisement
ट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,100 के नीचे; टैरिफ के डर से Pharma Index 1% टूटाअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानूनHavells के नतीजों में बड़ा ट्विस्ट! बिक्री बढ़ी, लेकिन घट गया मुनाफा; जानें क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंताअब Hybrid Funds में मिलेगा ज्यादा संतुलन? SEBI के नए नियम के बाद लॉन्च होंगी नई स्कीमेंबड़ी कंपनियों की मनमानी पर लगेगी लगाम? CCI को संसद की सख्त सलाह, MSME और स्टार्टअप्स को मिलेगी सुरक्षाकैंसर इलाज में Lupin की नई रणनीति! 2 ऑन्कोलॉजी प्रोग्राम हुए अलग, Kaveri Therapeutics जुटाएगी फंडStocks To Watch Today: आज किन शेयरों पर रखें नजर? Maruti ने बढ़ाए दाम, PC Jeweller ने चुकाया कर्ज, JSW Energy का बड़ा दांवरुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथ

Meta का सबसे बड़ा AI बाजार भारत: सुसन

Advertisement

मेटा एआई के उपयोग के लिए भारत बड़ा बाजार है और यह इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है क्योंकि इसे सभी यूजर्स के लिए कुछ ही महीने पहले शुरू किया गया है।

Last Updated- August 01, 2024 | 10:48 PM IST
artificial intelligence

मेटा एआई के उपयोग के मामले में भारत सबसे बड़ा देश बनकर उभरा है। कंपनी की मुख्य वित्त अधिकारी सुसन ली ने कंपनी के कैलेंडर वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की जानकारी देते हुए यह बात कही। मगर इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

उन्होंने कहा, ‘जब से हमने पहली बार इसे पेश किया तब से लोगों ने अरबों सवालों के लिए मेटा एआई का उपयोग किया है। खासतौर पर व्हाट्सऐप के रिटेंशन ऐंड इंगेजमेंट शर्तों के मामले में हमें कुछ उत्साहजनक संकेत दिख रहे हैं, जो दर्शाता है कि मेटा एआई के उपयोग के लिहाज से भारत हमारा सबसे बड़ा बाजार बनता जा रहा है।’

मेटा एआई के उपयोग के लिए भारत बड़ा बाजार है और यह इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है क्योंकि इसे सभी उपयोगकर्ताओं के लिए कुछ ही महीने पहले शुरू किया गया है। फिलहाल 20 से अधिक देशों और आठ भाषाओं में मेटा एआई उपलब्ध है। भारत में मेटा ने एआई सुविधा जून, 2024 में शुरू की थी। भारत में व्हाट्सऐप के करीब 50 करोड़ उपयोगकर्ता हैं और संभवतः यह दुनिया भर में व्हाट्सऐप के सबसे बड़े उपयोग कर्ताओं में से एक है।

ली ने कहा कि हमें उम्मीद है कि एआई के जरिये काराबारों को संदेशों के माध्यम से बातचीत करने में और आसानी हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘हम व्यवसायों के लिए सामान और सेवाओं की बिक्री में मदद कके लिए ग्राहकों के साथ चैट में एआई का उपयोग शुरू कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि कंपनी अभी शुरुआती अवस्था में है और उन विज्ञापनदाताओं की संख्या बढ़ाती रहेगी जिनका वह परीक्षण कर रही है। भारत में व्हाट्सऐप बिजनेस मैसेजिंग की भी उपस्थिति लगातार बढ़ रही है।

मेटा के मुख्य कार्य अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि बिजनेस एआई एक बड़ा हिस्सा है। उन्होंने कहा, ‘हम अभी भी अधिक से अधिक व्यवसायों के साथ शुरुआती परीक्षण कर रहे हैं। आगे चलकर मुझे लगता है कि हर कारोबार की अपनी वेबसाइट, सोशल मीडिया पर पहुंच और ईमेल होगा। भविष्य में मुझे लगता है कि कारोबार अपना एआई एजेंट रखेंगे जो ग्राहकों से संवाद कर सके।’

Advertisement
First Published - August 1, 2024 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement