facebookmetapixel
Advertisement
निवेशकों के लिए राहत! NSE-BSE पर शेयर भाव को लेकर सेबी का बड़ा कदमअब ‘जगन्नाथ धाम’ पर नहीं चलेगा कोई दावा! पुरी मंदिर ने हासिल किए खास कानूनी अधिकारजब भारतीय बैंक ही खरीद रहे हैं सरकारी बॉन्ड, फिर विदेशी निवेशकों को क्यों बुला रही है सरकार?Stock Market Today: ट्रंप के एक बयान ने बदला बाजार का मूड, GIFT Nifty 250 अंक उछला; एशियाई बाजारों में तूफानी तेजीमहिलाओं के हाथ में मोबाइल और बैंक खाता तो आया, लेकिन संपत्ति अब भी दूर, रिपोर्ट ने खोली हकीकतराज्यों ने अप्रैल में खर्च किया सिर्फ 1.85% पूंजीगत बजट, विकास परियोजनाओं की रफ्तार क्यों धीमी?सरकार को मिल सकती है राहत, यूरिया की कीमतें आधी होने से बदलेगा समीकरणबैंकों का लोन 215 लाख करोड़ रुपये के पार, क्या संकेत दे रहे हैं आंकड़े?होममेकर के लिए SC का ऐतिहासिक फैसला, अब नहीं होगी उनके योगदान की अनदेखी₹2,000 करोड़ के ऑर्डर बुक के बाद Ashok Leyland की अगली बड़ी तैयारी क्या है?

Meta ने नवंबर में Facebook, Instagram पर 2.29 करोड़ कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई की

Advertisement
Last Updated- December 22, 2022 | 1:25 PM IST
META layoffs
Shutter Stock

सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मेटा ने नवंबर में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भारतीय उपयोगकर्ताओं की 2.29 करोड़ से अधिक कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई की है। कंपनी ने गुरुवार को अपनी मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने फेसबुक पर 1.95 करोड़ से अधिक सामग्री और इंस्टाग्राम पर 33.9 लाख सामग्री के खिलाफ कार्रवाई की है।

कंपनी ने बताया कि फेसबुक पर 1.49 करोड़ स्पैम कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके बाद ‘वयस्क नग्नता और यौन गतिविधि’ से संबंधित 18 लाख सामग्री और ‘हिंसक और ग्राफिक सामग्री’ से संबंधित 12 लाख सामग्रियों के खिलाफ कार्रवाई की।

इंस्टाग्राम पर मेटा ने आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुंचाने से संबंधित 10 लाख सामग्री, 7.27 लाख हिंसक सामग्री, ‘वयस्क नग्नता और यौन गतिविधि’ से संबंधित 7.12 लाख सामग्री आदि पर कार्रवाई की है।

कंपनी को सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के तहत इंस्टाग्राम पर 2,368 शिकायतें मिलीं जिनमें से सर्वाधिक 939 शिकायतें खाता हैक होने की थीं। इस नियम के तहत फेसबुक पर उसे 889 शिकायतें मिलीं।

Advertisement
First Published - December 22, 2022 | 1:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement