facebookmetapixel
Advertisement
35 साल बाद सुधारों की नई जरूरत: अब निर्यातकों और आयातकों पर भरोसा जताने का आया समयजेन-ज़ी की चिंगारी कैसे देशभर में फैली, अनोखे आंदोलन ने झुकाई सरकारपेपर लीक पर सरकार का सख्त संदेश, संसद में कल पेश होगा संशोधन विधेयकउदारीकरण के 35 साल: सुधारों ने खोले अवसरों के द्वार, बोले सुनील मित्तल- आजादी के दिन जैसा था 1991 का बजट भाषणपरीक्षा सुधारों पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सभारत ने बनाया पहला स्वदेशी टर्बोजेट इंजन, मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भरता की बड़ी छलांगदूसरी और तीसरी तिमाही में रिटर्न 1% से ऊपर रहने की उम्मीद: बैंक ऑफ बड़ौदा2030 तक दोगुना होगा माइनिंग और कंस्ट्रक्शन कैपेक्स, भारत बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हबEPFO की UPI सेवा में देरी, अब अगस्त में शुरू हो सकती है PF क्लेम की नई सुविधाभारत की शिक्षा व्यवस्था को नौकरशाही में फेरबदल नहीं, प्रणालीगत सुधारों की जरूरत

Kia India EV launch: व्यापक बाजार में अगले साल दौड़ेगा किया का EV वाहन, SUV को लेकर भी है प्लान

Advertisement

कंपनी ने गुरुवार को एक और इलेक्ट्रिक वाहन ईवी9 भी भारतीय बाजार में पेश किया जिसकी कीमत 1.3 करोड़ रुपये है।

Last Updated- October 03, 2024 | 10:07 PM IST
Kia India EV launch: Kia's EV vehicle will run in the mass market next year, there are plans for SUV as well Kia India EV launch: व्यापक बाजार में अगले साल दौड़ेगा किया का EV वाहन, SUV को लेकर भी है प्लान

वाहन विनिर्माता किया इंडिया अगले साल व्यापक भारतीय बाजार के लिए अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) लेकर आएगी। इसके साथ ही कंपनी ने 2030 तक देश में कुल चार लाख वाहनों की सालाना बिक्री का लक्ष्य रखा है। किया इंडिया देश में पहले से ही ईवी-6 मॉडल की एक ईवी बेच रही है जिसकी कीमत 60.96 लाख रुपये से शुरू होती है।

कंपनी ने गुरुवार को एक और इलेक्ट्रिक वाहन ईवी9 भी भारतीय बाजार में पेश किया जिसकी कीमत 1.3 करोड़ रुपये है। ये दोनों ही इलेक्ट्रिक वाहन पूरी तरह से विदेश में निर्मित इकाई (सीबीयू) हैं और इन्हें आयात कर भारतीय बाजार में उतारा गया है।

किया इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी ग्वांगू ली ने कहा कि कंपनी अगले साल व्यापक बाजार के लिए एक इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करने की योजना बना रही है। इसके साथ ही किया की स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) खंड में भी अपनी स्थिति मजबूत करने की योजना है और वह बाजार की मांग के अनुरूप मॉडल लाने की सोच रही है।

हालांकि, सूक्ष्म एसयूवी खंड में उतरने की कंपनी की कोई योजना नहीं है। ली ने कहा कि कंपनी 2030 तक भारतीय बाजार में सालाना चार लाख इकाइयों की बिक्री का आंकड़ा हासिल करने की योजना बना रही है।

किया के लिए वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े बाजारों के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है। किया इंडिया ने 1.3 करोड़ रुपये की कीमत वाली ईवी9 इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ 63.9 लाख रुपये की कार्निवल लिमोसिन भी भारतीय बाजार में पेश की।

Advertisement
First Published - October 3, 2024 | 10:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement