facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

गांवों में लौटी रौनक: FY26 में ट्रैक्टर इंडस्ट्री ने दर्ज की 23% की ऐतिहासिक बढ़ोतरी, महिंद्रा ने बनाया रिकॉर्ड

Advertisement

बेहतर मॉनसून और कृषि आय बढ़ने से वित्त वर्ष 26 में ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड बिक्री हुई, जिसमें महिंद्रा और टैफे ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया है

Last Updated- April 05, 2026 | 9:42 PM IST
tractor sales
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

देश के ट्रैक्टर उद्योग ने वित्त वर्ष 26 में जोरदार वृद्धि दर्ज की है। अप्रैल-फरवरी (पहले 11 महीने) के दौरान घरेलू थोक बिक्री बढ़कर 10,57,038 तक पहुंच गई। यह पिछले वर्ष के 8,59,767 की तुलना में लगभग 23 प्रतिशत की वृद्धि है। ट्रैक्टर ऐंड मैकेनाइजेशन एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार यह वृद्धि मुख्य रूप से जोरदार ग्रामीण मांग और पूरे वर्ष बेहतर रफ्तार के कारण संभव हुई। अनुकूल मॉनसून, बेहतर कृषि आय और प्रमुख कृषि इलाकों में बढ़ते मशीनीकरण ने इस बढ़ोतरी में मदद की औऱ इसने साल भर मांग को बरकरार रखा।

मार्च में यह रफ्तार विशेष रूप से तेज हुई, जो आम तौर पर ट्रैक्टर खरीद के लिहाज से अ​धिक बिक्री वाला महीना होता है। इस महीने में सीजन की अनुकूल और त्योहारी मांग ने खरीद की गतिविधियों को बढ़ावा दिया। इस वर्ष नवरात्र भी मार्च में थे, जबकि पिछले साल ये दो महीनों में बंटे हुए थे। इसने बिक्री को अतिरिक्त गति प्रदान की।

नतीजतन प्रमुख विनिर्माताओं ने इस महीने के दौरान दो अंकों में दमदार वृद्धि दर्ज की। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने मार्च में ट्रैक्टरों की घरेलू बिक्री में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल करते हुए 43,403 वाहन बेचे और बाजार में बढ़त बनाई। कंपनी ने वित्त वर्ष 26 में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा सालाना घरेलू बिक्री 5,05,930 वाहन दर्ज की।

यह पिछले साल के मुकाबले 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। यह वृद्धि ग्रामीण क्षेत्र के दमदार मनोबल और वि​भिन्न इलाकों में निरंतर मांग के कारण हुई और पिछले वर्ष की तुलना में 24 प्रतिशत ज्यादा रही।  टैफे ने मार्च में 37.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और करीब 2,14,951 वाहनों की रिकॉर्ड वार्षिक बिक्री दर्ज की। कंपनी ने अपने प्रदर्शन का श्रेय मॉडलों के दमदार पोर्टफोलियो, किसानों के साथ गहरे जुड़ाव और बढ़ते मशीनीकरण को दिया, खास कर पहली बार उपयोग करने वालों के बीच।

सोनालिका ट्रैक्टर्स ने भी 1,80,504 की अपनी अब तक की सबसे अधिक वार्षिक बिक्री दर्ज की, जो घरेलू बाजारों में निरंतर मांग की रफ्तार और जोरदार बिक्री दर्शाती है। कंपनी ने अपनी वृद्धि की राह के प्रमुख संचालकों के रूप में वाहनों में नयापन पर ध्यान केंद्रित करने और पहुंच बढ़ाने को बताया। उद्योग के अधिकारियों ने विशेष रूप से अंतिम तिमाही में जलाशयों के बेहतर स्तर, ग्रामीण बाजारों में बेहतर पैसे और मजबूत त्योहारी मांग को विकास के प्रमुख संचालकों के रूप में भी इंगित किया।

Advertisement
First Published - April 5, 2026 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement