facebookmetapixel
Advertisement
40 की उम्र में नौकरी छोड़ दी तो क्या बंद हो जाएगा PF पर ब्याज? EPFO ने दिया जवाबनहीं थमा यूएस-ईरान में टकरार तो और महंगा होगा कच्चा तेल, जा सकता है $120 के पारएयर इंडिया का सुरक्षा रिकॉर्ड दुनिया में सबसे बेहतर होना चाहिए: एन. चंद्रशेखरनITR भरा लेकिन रिफंड अभी तक नहीं आया? ऐसे चेक करें अपना लेटेस्ट रिफंड स्टेटसNFO Alert: कम उतार चढ़ाव वाले 50 शेयरों में निवेश का मौका, ऐक्सिस ने लॉन्च किया नया फंड, 22 सितंबर तक कर सकेंगे निवेशबंगाल को चाहिए बड़ा कॉरपोरेट दांव, तभी लौटेगी राज्य की खोई औद्योगिक चमक: स्वपन दासगुप्ताSME IPO की धूम! अगस्त में जुटाए करीब ₹1220 करोड़, 2026 में अब तक सबसे ज्यादाऑटो बिक्री ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, 24 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीसागर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18, 100 से अधिक अस्पताल में भर्ती; अब तक 10 गिरफ्तारखाते में एक भी रुपया नहीं? घबराने की जरूरत नहीं, पात्र खाताधारक ऐसे ले सकते हैं ₹10,000 तक का ओवरड्राफ्ट

स्मार्टफोन निर्यात अगस्त में 39% बढ़ा, अमेरिकी शिपमेंट दोगुना हुआ: ICEA

Advertisement

अगस्त 2025 में अमेरिकी शिपमेंट 148% बढ़कर 96.5 करोड़ डॉलर हो गया है। एक साल पहले इसी महीने में यह 38.8 करोड़ डॉलर था

Last Updated- September 25, 2025 | 9:13 PM IST
smartphone exports

भारत का स्मार्टफोन निर्यात अगस्त 2025 में सालाना आधार पर 39 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.53 अरब डॉलर हो गया। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान अमेरिका को निर्यात दोगुना से अधिक हो गया। इंडिया सेलुलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA) ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के पहले पांच महीनों में अमेरिका को स्मार्टफोन का निर्यात 8.43 अरब डॉलर तक पहुंच गया। यह वित्त वर्ष 2024-25 की समान अवधि में 2.88 अरब डॉलर से लगभग तीन गुना अधिक है।

अमेरिकी निर्यात में 148% की वृद्धि

ICEA ने कहा कि अप्रैल-अगस्त 2025 के आंकड़े पहले ही FY25 में अमेरिका को हुए कुल 10.56 अरब डॉलर के निर्यात के करीब 80 प्रतिशत तक पहुंच चुके हैं। अगस्त 2025 में अमेरिकी शिपमेंट 148 प्रतिशत बढ़कर 96.5 करोड़ डॉलर हो गया, जबकि एक साल पहले इसी महीने यह 38.8 करोड़ डॉलर था।

Also Read: JAL अधिग्रहण की रेस तेज: वेदांत और अदाणी से संशोधित बोली जमा करने को कहा

ICEA का बयान

ICEA के चेयरमैन पंकज मोहिन्द्रू ने कहा, “प्रत्येक निर्यात क्षेत्र की अपनी विशिष्ट बारीकियां होती हैं। व्यापार आंकड़ों का अति-सरलीकरण या मासिक तुलनाओं पर आधारित निष्कर्ष भ्रामक हो सकते हैं।”

अगस्त-सितंबर: निर्यात के धीमे महीने

ICEA ने कहा कि अगस्त और सितंबर आमतौर पर स्मार्टफोन निर्यात के लिए सबसे धीमे महीने होते हैं। पिछले पांच वर्षों के आंकड़े दिखाते हैं कि इस अवधि में निर्यात सबसे कम स्तर पर रहता है।

कंपनियां आमतौर पर सितंबर के अंत और अक्टूबर में त्योहारी सीजन से पहले नए मॉडल पेश करती हैं। इसके कारण उपभोक्ता अगस्त में खरीदारी टालते हैं और निर्यात घट जाता है।


एजेंसी इनपुट के साथ

Advertisement
First Published - September 25, 2025 | 9:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement