facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

Twitter के पूर्व CEO जैक डोर्सी ने लॉन्च किया Bluesky, क्या ट्विटर को टक्कर दे पाएगा ये ऐप?

Advertisement
Last Updated- March 02, 2023 | 9:15 AM IST
Bluesky

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने एक नया ऐप्लीकेशन लॉ़न्च किया है। ब्लूस्काई नाम का ये ऐप ट्विटर के जैसा ही है। इसका इंटरफेस भी माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर जैसा है। जिस तरह ट्विटर पर लोग ट्वीट, लोगों को फॉलो आदि कर पाते हैं ठीक वैसे ही ये ऐप भी काम करता है। ट्विटर जहां एक तरफ आपको “What’s happening?” पूछता है तो वहीं ये ऐप आपको “What’s up?” कहता है. फिलहाल ऐप डेवलपिंग फेज में है जिसमें आने वाले समय में कंपनी और इंप्रूवमेंट करेगी.

फिलहाल, यह ऐप अभी टेस्टिंग फेज में है। हालांकि, इसे Apple Store पर उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही सभी यूजर्स इस ऐप को इस्तेमाल कर सकेंगे।

Bluesky ऐप को 17 फरवरी को पेश किया गया था। यह ऐप फिलहाल टेस्टिंग फेज में है, ऐसे में टेस्टिंग के लिए इसे 2000 से ज्यादा यूजर्स द्वारा इंस्टॉल किया जा चुका है। सभी इम्प्रूवमेंट्स और सुधार सुनिश्चित करने के बाद इस ऐप को सभी यूजर्स के लिए लाइव कर दिया जाएगा।

इसके अलावा, इसे App Store पर भी रिलीज कर दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही इस ऐप को पब्लिक के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा। फिलहाल, यह इन्वाइट-ओनली बीटा के जरिए ही एक्सेस किया जा सकता है।

Bluesky App

बता दें, जैक डोर्सी ने नवंबर 2021 में टि्वटर के सीईओ पद से इस्तीफा दिया था। जैक को वो शख्स माना जाता है जिन्होंने ट्विटर को बुलंदियों पर पहुंचाया था। ऐसे में अब ब्लू स्काई को लांच कर वो टि्वटर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

ट्विटर को क्यों टक्कर दे सकता है ब्लूस्काई

एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के बाद इसके लिए पेड वेरिफिकेशन सर्विस का ऐलान किया था। लोगों को ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए अब पैसे देने पड़ते हैं। न सिर्फ ब्लू टिक बल्कि कई सर्विसेस के लिए कंपनी ये चार्ज लेती है।

हाल ही ट्विटर ने आम यूजर्स के लिए टेक्स्ट बेस्ड ऑथेंटिकेशन सिस्टम को भी खत्म किया है। यानि अब सिर्फ ट्विटर ब्लू यूज करने वाले लोग ही इस मेथड से खुद को वैलिडेट कर सकते हैं। क्योकि ब्लू स्काई फ्री है और इसे जैक डोर्सी लॉन्च कर रहे हैं इस वजह से ये एकदम लाइमलाइट हासिल कर सकता है।

Advertisement
First Published - March 2, 2023 | 9:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement