facebookmetapixel
Advertisement
नेपाल में दोबारा विनाशकारी बाढ़ का खतरा! उपग्रह तस्वीरों में दिखी 20.25 हेक्टेयर की नई झीलनौकरी छोड़ते ही खत्म हो जाएगा आपका कॉर्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस? इस्तीफे से पहले समझ लें ये बेहद जरूरी बातेंबेहतर सड़कें, तेज माल ढुलाई: फ्लीट मालिकों के लिए खुल रहे नए कारोबारी मौकेहोर्मुज संकट से भारत को लगी बड़ी चपत! ईंधन आयात पर ₹2 लाख करोड़ का अतिरिक्त बोझएफडी पर 7.20% तक ब्याज, एचडीएफसी बैंक और फेडरल बैंक ने बदलीं दरें2030 तक 36.7 अरब डॉलर का होगा भारत का मीडिया-मनोरंजन बाजार, डिजिटल ऐड और OTT से मिलेगी रफ्तारUS में 20 साल चला म्युचुअल फंड बूम, क्या अब है भारत की बारी? इन आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीद₹900 करोड़ के बायबैक का ऐलान, 3% से ज्यादा चढ़ा ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग का शेयरSBI के मजबूत नेटवर्क का मिलेगा फायदा! जेफरीज को इस शेयर में 26% तेजी की उम्मीदNBFC शेयरों में शुरू होगी तेजी? मुनाफे में 24% ग्रोथ का अनुमान, ये 4 शेयर ब्रोकरेज को पसंद

FADA ने अनऑथराइज्ड मल्टी-ब्रांड आउटलेट से टू व्हीलर की सेल पर चिंता जताई

Advertisement
Last Updated- May 09, 2023 | 10:12 PM IST
FADA

ऑटोमोबाइल डीलरों के निकाय फाडा ने मंगलवार को कहा कि अनधिकृत मल्टी-ब्रांड आउटलेट से दोपहिया वाहनों की बिक्री के चलते वैध डीलरशिप को नुकसान हो रहा है।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने कहा कि उसने इस चलन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए विभिन्न अधिकारियों से संपर्क किया है।

फाडा ने एक बयान में कहा कि मल्टी-ब्रांड आउटलेट (एमबीओ) डीलरों से थोक में अपंजीकृत वाहन ले रहे हैं और बिक्री के बाद सेवा की किसी भी प्रतिबद्धता के बिना रियायती दरों पर ग्राहकों को बेच रहे हैं।

निकाय ने कहा कि इससे वैध डीलर प्रभावित हुए हैं और ब्रांड तथा डीलर भागीदारों के प्रति ग्राहकों का भरोसा भी कम हुआ है।

फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा, ”हमने दोपहिया उद्योग में अनधिकृत एमबीओ के मुद्दे को उठाया है, जो वास्तविक डीलरों के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं हैं और किसी व्यापार प्रमाणपत्र या बिक्री के बाद की सेवाओं के बिना अपंजीकृत वाहन बेचते हैं।”

उन्होंने कहा कि इसके चलते कई वैध दुपहिया डीलरशिप बंद हो गए हैं, क्योंकि उनका कारोबार अव्यवहारिक हो गया है।

Advertisement
First Published - May 9, 2023 | 1:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement