facebookmetapixel
Advertisement
Cube Highways Trust InvIT IPO: आज से खुला ₹5,000 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की राय और GMP का हालDelhi Metro Alert: दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें कौन से रूट हुए प्रभावितTVS Motor: 3% उछला शेयर, Q1 नतीजों के बाद क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने जताया 15% अपसाइड का अनुमानBCCL Share Crash: तिमाही नतीजों ने लगाया बड़ा झटका! एक दिन में 8% से ज्यादा टूटा मल्टीबैगर PSU शेयरBandhan Bank 18% से ज्यादा टूटा, Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग; आगे क्या करें निवेशक?Trump Tariff on Generic Drugs: ट्रंप के 200% टैरिफ वाले बयान से टूटे भारतीय फार्मा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंताFY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचार

क्या ईंधन की बढ़ती कीमतें अब ईवी कंपनियों के लिए वरदान बन गई हैं, आंकड़े बता रहे बड़ा बदलाव

Advertisement

FY26 में इलेक्ट्रिक चौपहिया बिक्री लगभग दोगुनी, दोपहिया में भी जोरदार बढ़त

Last Updated- April 02, 2026 | 9:08 AM IST
electric vehicles (ev)

देश के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार में वित्त वर्ष 26 के दौरान दमदार इजाफा देखा गया है। दोपहिया और चौपहिया दोनों ही श्रेणियों जोरदार वृद्धि और साल के आखिर में तेजी से इसे बढ़ावा मिला। वाहन पोर्टल के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है, जो वाहन पंजीकरण बताता है। वित्त वर्ष 26 में इलेक्ट्रिक चौपहिया वाहनों का पंजीकरण लगभग दोगुना होकर 91.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,93,633 तक पहुंच गया। वित्त वर्ष 25 में यह संख्या 1,01,205 और वित्त वर्ष 24 में 80,495 थी।

इलेक्ट्रिक दोपहिया में 21.8 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और वित्त वर्ष 26 में यह संख्या 14,01,861 पहुंच गई। वित्त वर्ष 25 में यह संख्या 11,50,815 और वित्त वर्ष 24 में 9,48,586 वाहन थी।

वृद्धि की यह रफ्तार अंतिम तिमाही में तेज हो गई। खासतौर पर इसमें जनवरी से मार्च 2026 के दौरान तेजी आई। इलेक्ट्रिक चौपहिया वाहनों की बिक्री फरवरी के 14,177 से बढ़कर मार्च में 21,716 हो गई और मासिक आधार पर इसमें 53.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसी अवधि में दोपहिया की बिक्री 1,08,357 की तुलना में 70.1 प्रतिशत बढ़कर 1,84,300 हो गई।

जनवरी में पहले ही मजबूत आधार तैयार हो गया था। इस दौरान 18,875 इलेक्ट्रिक चौपहिया तथा 1,19,195 इलेक्ट्रिक दोपहिया बिके थे। इस कारण तिमाही के दौरान लगातार मांग बनी रही। मार्च में इसमें तेज उछाल आई। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच यह दमदार रफ्तार आई है, विशेष रूप से पश्चिम एशिया में संघर्ष के दौरान, जिससे ईंधन की कीमतों में वृद्धि हुई और शायद इसने उपभोक्ताओं को ईवी के विकल्प पर विचार करने के लिए मजबूर किया है।

उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहिया श्रेणी और अधिक परिपक्व चरण में प्रवेश कर रही है। प्राइमस पार्टनर्स के प्रबंध निदेशक अनुराग सिंह ने कहा, ‘वित्त वर्ष 26 के दौरान ईवी दोपहिया बाजार की हिस्सेदारी लगभग 9 प्रतिशत रही, जो पिछले वित्त वर्ष की लगभग 6.3 प्रतिशत की तुलना में करीब 1.4 गुना अधिक है। सब्सिडी कम होने के बावजूद बाजार परिपक्वता के अगले चरण में प्रवेश कर चुका है और बिक्री में लगातार वृद्धि हुई है।’

सिंह ने कहा कि आपूर्ति श्रृंखला और उत्पादन क्षमता में खासा सुधार हुआ है और बाजार में आने वाले अधिकांश मॉडल अब बेहतर ढंग से तैयार किए गए हैं। विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि आने वाले वर्षों में ईवी की पैठ में लगातार वृद्धि की उम्मीद है और यह पेट्रोल से चलने वाले दोपहिया वाहनों के साथ-साथ बरकरार रहेगी।

Advertisement
First Published - April 2, 2026 | 9:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement