facebookmetapixel
Advertisement
नई GDP सीरीज पर क्यों उठे सवाल? सरकार ने जारी किए FAQs; कन्फ्यूजन दूर करने की कवायदमहंगाई का डर और कच्चे तेल में उबाल से बॉन्ड बाजार में जोश, 10 साल का सरकारी बॉन्ड यील्ड 6.95 फीसदी परघर खरीदना हुआ और महंगा! 5 साल में 59% बढ़े दाम, जमीन की कीमतों ने बिगाड़ा बजटक्या होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने कहा- “अमेरिका से बेहतर शर्तों का इंतजार”घर बनाना होगा महंगा! सितंबर में ₹40 प्रति बोरी तक बढ़ सकते हैं सीमेंट के दामभारत की पहली एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी ला रही IPO, ₹733 करोड़ जुटाएगी, प्राइस बैंड ₹132-139 तयदो साल में मुनाफा 7 गुना, अब आ रहा ₹1,056 करोड़ का IPO; 8 सितंबर से खुलेगा इश्यूऑस्ट्रेलियाई निवेशकों के लिए खुले महाराष्ट्र के दरवाजे, 11 क्षेत्रों में सहयोग का बड़ा समझौतात्योहारों के लिए रिफाइनरों ने बढ़ाया स्टॉक, खाद्य तेल आयात 15.4 लाख टन पर पहुंचाब्रिटिश लाइफ साइंसेज की लापरवाही: FSSAI ने एक्सपायर्ड बेबी फूड मामले में लिया कड़ा एक्शन

शिक्षा मंत्रालय ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन की शुरूआत की, समस्या समाधान पर होगा जोर

Advertisement

सीनियर स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में हिस्सा लेने के लिए इनोवेटिव विचार 30 सितंबर तक और जूनियर स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के लिए 30 अक्टूबर तक प्रस्तुत किये जा सकते हैं।

Last Updated- August 25, 2023 | 3:42 PM IST
Education Ministry launches Smart India Hackathon, emphasis will be on problem solving
Twitter (@apsster)

शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन प्रकोष्ठ और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के इनोवेशन प्रकोष्ठ ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) के छठे संस्करण की शुरूआत की है। इसके तहत सीनियर SIH में हिस्सा लेने के लिए इनोवेटिव विचार 30 सितंबर तक और जूनियर SIH के लिए 30 अक्टूबर तक प्रस्तुत किये जा सकते हैं।

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का छठा संस्करण

मंत्रालय के बयान के अनुसार, AICTE के इनोवेशन प्रकोष्ठ ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2023 की शुरूआत की बुधवार को घोषणा की जो इसका छठा संस्करण है। इस अवसर पर उच्च शिक्षा सचिव के. संजय मूर्ति ने कहा कि इस वर्ष G20 समूह की भारत की अध्यक्षता के दौरान हमने यूनेस्को भारत-अफ्रीका हैकाथॉन की मेजबानी की जिसमें 22 अफ्रीकी देशों ने हिस्सा लिया और भारतीय छात्रों को उनके साथ टीम के रूप में अफ्रीकी देशों की समस्याओं से जुड़े विषय पर काम करने का मौका मिला।

समस्याओं का हल ढूंढने पर जोर

AICTE के अध्यक्ष टी जी सीताराम ने भविष्य को आकार प्रदान करने में इनोवेशन की भूमिका के रेखांकित करते हुए कहा कि भविष्य का निर्माण इनोवेशन पर आधारित होता है और 7500 इनोवेशी संस्थानों के नेटवर्क के साथ स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में हिस्सा लेने वालों को समस्याओं पर काम करने का महत्वपूर्ण अवसर मिलता है और उन्हें समस्याओं का गैर पारंपरिक समाधन ढूंढने की प्रेरणा मिलती है।

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में 239 विषय शामिल

इसमें कहा गया है कि स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के तहत सीनियर SIH में हिस्सा लेने के लिए इनोवेटिव विचार 30 सितंबर तक और जूनियर SIH के लिए 30 अक्टूबर तक प्रस्तुत किये जा सकते हैं। इसमें समस्याओं से संबंधित 239 विषय शामिल हैं जिसमें 182 सॉफ्टवेयर संबंधी और 57 हार्डवेयर से जुड़े विषय हैं। SIH में 26 केंद्रीय मंत्रालय, छह राज्य मंत्रालय और चार उद्योग सहयोगी जुड़े हैं।

SIH के विषयों में कृषि, ब्लाक चेन, साइबर सुरक्षा, खाद्य प्रौद्योगिकी, ग्रामीण विकास, स्वच्छ एवं हरित प्रौद्योगिकी, आपदा प्रबंधन, खेल, धरोहर एवं संस्कृति, जैव प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय एवं टिकाऊ ऊर्जा, स्मार्ट शिक्षा, स्मार्ट वाहन, परिवहन, यात्रा, पर्यटन, खिलौने आदि शामिल हैं।

Advertisement
First Published - August 25, 2023 | 3:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement