facebookmetapixel
Advertisement
अब सस्ते कपड़े भी होंगे महंगे! 5% तक दाम बढ़ाने की तैयारी, फिर भी क्यों खुल रहे धड़ाधड़ नए स्टोर?1 सितंबर से LPG से ATM तक बदलेंगे कई नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असरअब इक्विटी म्युचुअल फंड भी लगाएंगे सोने-चांदी पर दांव, जानें किस फंड में कितनी निवेश सीमापरिवार से जुड़ी संस्थाओं के 61.78% वोट से सुभाष चंद्रा की दिवाला योजना मंजूर: असहमत कर्जदाताइस हफ्ते लॉन्च होंगे 3 नए म्युचुअल फंड, ₹100 से रियल एस्टेट और सेक्टर लीडर्स कंपनियों में निवेश का मौकाभारत-उज्बेकिस्तान ने बढ़ाई दोस्ती, 2030 तक 5 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य; यूरेनियम सप्लाई पर भी सहमतिIPO मार्केट में मचेगी हलचल! इस हफ्ते 7 नए इश्यू, ₹1,264 करोड़ से ज्यादा जुटाएंगी मेनबोर्ड कंपनियांGold-Silver Outlook: सितंबर में सोने-चांदी में बढ़ेगा उतार-चढ़ाव, इन आंकड़ों पर रहेगी बाजार की नजरएचडीएफसी बैंक: कैजाद भरूचा बन सकते हैं अगले सीईओ, बाहरी उम्मीदवार की भी तलाशसोने की कीमतों में उछाल: अभी निवेश करें, मुनाफा वसूलें या पोर्टफोलियो रीबैलेंस करें?

इस साल भारत में 9 नई बाइक मॉडल उतारेगी Ducati

Advertisement
Last Updated- January 03, 2023 | 7:08 PM IST
Ducati

इटली की सुपरबाइक कंपनी डुकाटी ने मंगलवार को कहा कि 2023 में वह भारतीय बाजार में नौ उत्पाद उतारेगी जिनकी कीमत 10.39 लाख रुपये से 72 लाख रुपये के बीच रहने का अनुमान है।

कंपनी के जो मॉडल इस साल भारतीय सड़कों पर रफ्तार भरेंगे उनमें पेनिगेल वी4 आर, मॉनस्टर एसपी, डेविल वी4, स्ट्रीटफाइटर वी4 एसपी2, मल्टीस्ट्राडा वी4 रैली, स्क्रैंबलर आइकन 2जी, स्क्रैंबलर फुल थ्रॉटल 2जी, स्क्रैंबलर नाइटशिफ्ट 2जी और स्ट्रीटफाइटर वी4 लैंबर्गिनी।

डुकाटी इंडिया के प्रबंध निदेशक बिपुल चंद्रा ने बताया कि पिछले वर्ष कंपनी की बिक्री वृद्धि 15 प्रतिशत रही और बीते पांच साल में उसका राजस्व भी सर्वाधिक रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘2023 को लेकर हम आत्मविश्वास से भरे हैं। इसलिए हम भारतीय बाजार में नौ नई डुकाटी मोटरसाइकिल और दो नई डीलरशिप की घोषणा करते हैं।’’

एक डीलरशिप जनवरी से चंडीगढ़ में शुरू होगी और पहली तिमाही में दूसरी डीलरशिप अहमदाबाद में शुरू होगी।

कंपनी ने कहा कि 2023 की दूसरी तिमाही के शुरू में मॉनस्टर एसपी बाजार में पेश की जाएगी जिसकी अनुमानित कीमत 15.95 लाख रुपये होगी, इसके बाद पेनिगेल वी4 आर उतारी जाएगी जिसकी कीमत 69.99 लाख रुपये होगी।

Advertisement
First Published - January 3, 2023 | 7:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement