facebookmetapixel
Advertisement
UPI के नियम में बड़ा बदलाव! ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर लग सकता है चार्जजियो-एयरटेल के आरोपों के बाद TRAI की रडार पर वोडाफोन आइडिया, MNP विवाद की शुरू हुई जांचकच्चे तेल में फिर लगी आग, 108 डॉलर के पार पहुंचा ब्रेंट; सऊदी पाइपलाइन बंद होने से बढ़ी सप्लाई की चिंताअगस्त में हर IPO ने कराया फायदा! 111% तक मिला लिस्टिंग रिटर्नसोने की चमक पड़ी फीकी, एक महीने के निचले स्तर पर पहुंचा भाव; फेड की दर बढ़ोतरी का डरभारत में बिक रही थीं पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम, CDSCO ने ‘गोरी’ और ‘चांदनी’ को लेकर लोगों को किया अलर्टनए नियम और ज्यादा टैक्स से F&O ट्रेडिंग पर दबाव, ऑप्शंस कारोबार 45 महीने में सबसे कमSAP के हर 10 में से 8 AI एजेंट बनाने में भारत की भूमिका, कंपनी ने बताए आंकड़ेमहंगाई ने फिर बढ़ाई चिंता, अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति 4.82% और थोक महंगाई 20 महीने के शिखर परFCNR-B जमा पर बैंकों की बढ़ेगी लागत, RBI की हेजिंग से बाहर ब्याज का जोखिम बना चुनौती

Delhi EV sales: EV की बिक्री छह महीने के निचले स्तर पर

Advertisement
Last Updated- March 01, 2023 | 11:45 PM IST
Zetwerk

दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) की बिक्री फरवरी 2023 के दौरान मासिक आधार पर 13 प्रतिशत लुढ़ककर 4,838 इकाई रह गई।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के वाहन पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार यह सितंबर 2022 के बाद का सबसे कम स्तर है। आंकड़ों से पता चलता है कि अक्टूबर 2022 में दर्ज 8,154 वाहन बिक्री के सर्वकालिक शीर्ष स्तर के मुकाबले इसमें 40 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।

वित्त वर्ष 2022-23 के फरवरी महीने में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की कुल EV बिक्री में 55 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। तिपहिया वाहनों की बिक्री 34 प्रतिशत और चार पहिया वाहनों की बिक्री 11 प्रतिशत रही। कुल वाहनों की बिक्री में भी EV की हिस्सेदारी घटकर 10 प्रतिशत रह गई, जो पिछले साल के दिसंबर के 16 प्रतिशत थी।

हालांकि कुल वाहन बिक्री में राष्ट्रीय राजधानी की EV हिस्सेदारी 4.7 प्रतिशत के राष्ट्रीय औसत से अधिक है, लेकिन इस गिरावट ने दिल्ली सरकार के लिए चिंता बढ़ा दी है।

Advertisement
First Published - March 1, 2023 | 8:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement