facebookmetapixel
Advertisement
बिहार की लीची पर गर्मी और पश्चिम एशिया संकट की मार, उत्पादन में रिकॉर्ड गिरावट; महंगा पड़ रहा स्वादआईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक और बीओबी ने एफसीएनआर जमा पर बढ़ाया ब्याजEditorial: फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों और एथनॉल अर्थव्यवस्था पर फोकसबैंक फिलहाल मजबूत स्थिति में, लेकिन आगे दोहरी चुनौतियों का सामना संभवभारत को FTA उपयोग दर बढ़ाने के लिए नीतियां तैयार करनी होंगीRupee vs Dollar: दो दिन की बढ़त थमी, डॉलर की नई मांग से रुपया फिसलाविदेशी ब्रोकरेज सिटी ने घटाया निफ्टी का टारगेट, 27,000 से किया 26,000SEBI की कार्यवाही पर सवाल, पांच विदेशी निवेशकों ने SAT का दरवाजा खटखटायासोना-चांदी के भाव में गिरावट का असर: गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ से 3,000 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक निकासीसेमाग्लूटाइड का बढ़ा स्टॉक, वितरक परेशान; जेनेरिक लॉन्च के बाद बिक्री सुस्त

Auto Expo 2023: ह्युंडै की ई-एसयूवी आयोनिक-5 लॉन्च

Advertisement
Last Updated- January 11, 2023 | 10:50 PM IST
Shahrukh khan

इलेक्ट्रिक वाहनों की अपनी रेंज को आगे बढ़ाते हुए कोरियाई कार कंपनी ह्युंडै ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक एसयूवी IONIQ 5 भारत में उतार दी। कोना के बाद ह्युंडै इंडिया की यह दूसरी एसयूवी है, जो पूरी तरह इलेक्ट्रिक है यानी बैटरी पर ही चलती है।

ऑटो एक्सपो में पेश की गई आयोनिक-5 की कीमत 44,99,500 रुपये रखी गई है। मगर यह कीमत शुरुआती 500 खरीदारों के लिए ही है। बाद में इसमें बदलाव हो सकता है। इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।

आयोनिक-5 में 72.6 किलोवाट आवर क्षमता वाली बैटरी है, जिसे अल्ट्राफास्ट चार्जिंग के जरिये केवल 18 मिनट में 10 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर यह एसयूवी 631 किलोमीटर तक चल सकती है। सबसे खास बात यह है कि इसकी बैटरी में मौजूद चार्ज से लैपटॉप, ई स्कूटर जैसे उपकरण भी चार्ज कर चलाए जा सकते हैं।

ह्युंडै इंडिया के प्रबंध निदेशक उनसू किम ने कहा कि आयोनिक-5 पर्यावरण का ध्यान रखते हुए प्रोग्रेस फॉर ह्यूमैनिटी की दिशा में ह्युंडै इंडिया के कमिटमेंट की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह ह्युंडै के इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफार्म पर बनी पहली पेशकश है।

उनसू ने बताया कि पर्यावरण का ध्यान रखते हुए इस एसयूवी में कई बायो कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। इसमें कई जगहों पर रेपसीड फ्लावर और कॉर्न से बना हुआ बायो पेंट लगाया गया है। इसका फैब्रिक प्लास्टिक की बेकार बोतलों से मिलाकर बनाया गया है। कारपेट के फैब्रिक में गन्ने और कॉर्न के हिस्से शामिल हैं।

Advertisement
First Published - January 11, 2023 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement