facebookmetapixel
Advertisement
REITs vs FDs vs equities: टैक्स कटने के बाद किस निवेश में ज्यादा रिटर्न बचेगा?Trade Deficit: जुलाई में भारत का व्यापार घाटा 6 महीने के हाई पर, 31.98 अरब डॉलर पहुंचाआधार कार्ड से घर बैठे मिनटों में बनाएं अपना ई-पैन: जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा ऑनलाइन प्रोसेससाइबर सुरक्षा पर साथ आए भारत-इजरायल, AI और रैंसमवेयर हमलों से निपटने के लिए बढ़ाएंगे सहयोगएयर इंडिया की सख्ती, हर पायलट को एक बार देना होगा साइकोएक्टिव पदार्थों का टेस्टभारत का कमोडिटी में बढ़ रह दबदबा! ग्लोबल इंटीग्रेशन की जरूरत; ईयरबुक भी हुई लॉन्चQ1 नतीजों से उछला टाटा ग्रुप का ये शेयर, पैसे लगाएं या नहीं? ब्रोकरेज को 47% तक तेजी की उम्मीदगाजा कैपिटल का IPO अगले हफ्ते खुलेगा, कंपनी ने तय किया प्राइस बैंड; ₹550 करोड़ जुटाने की योजनाकौन संभालेगा टाटा संस की कमान? चंद्रा के उत्तरा​धिकारी के लिए टाटा ट्रस्ट्स बनाएगा चयन समितिआईनॉक्स क्लीन एनर्जी में मोतीलाल ओसवाल समूह का बड़ा दांव, ₹1,500 करोड़ का करेगा निवेश

2023 में Audi की बिक्री 89% बढ़ी, बेच डाली 7,931 कारें

Advertisement

साल 2015 के बाद से यह भारत में ऑडी की सर्वा​धिक बिक्री है।

Last Updated- January 05, 2024 | 11:00 PM IST
Audi India- ऑडी इंडिया

जर्मनी की मशहूर लक्जरी कार निर्माता ऑडी इंडिया ने साल 2023 में 7,931 कारों की बिक्री के साथ खुदरा बिक्री में 89 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया है। साल 2015 के बाद से यह भारत में ऑडी की सर्वा​धिक बिक्री है। नए मॉडलों की शुरुआत, विविध पोर्टफोलियो और ग्राहक पेशकश से बिक्री को बढ़ावा मिला है।

साल 2023 की चौथी तिमाही में ही 94 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। इस तिमाही में 2,401 गाड़ियों की खुदरा बिक्री हुई। इस सफलता का श्रेय पिछले साल पेश किए गए तीन नए मॉडल – क्यू3 स्पोर्टबैक, क्यू8 ई-ट्रॉन और क्यू8 स्पोर्टबैक ई-ट्रॉन को दिया जा सकता है। इसके साथ ही ए4, ए6 और क्यू5 मॉडल की मांग भी बरकरार रही।

इस पर टिप्पणी करते हुए ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा ‘हम उद्योग में सबसे पहले पहल शुरू करते हुए और बेमिसाल लक्जरी अनुभव प्रदान करते हुए वृद्धि पथ पर दृढ़ता से अग्रसर हैं। खुदरा में हमारी मौजूदगी का विस्तार हो रहा है। साल के अंत तक देश भर में हमारे कुल 64 टच पॉइंट (जिसमें शोरूम और वर्कशॉप शामिल हैं) तथा 25 ऑडी अप्रूव्ड : प्लस शोरूम थे। हमें विश्वास है कि यह रफ्तार साल 2024 में भी जारी रहेगी। हर चार में से एक ग्राहक ऑडी की दोबारा खरीद करता है और इससे जाहिर होता है कि हम सही राह पर हैं।’

साल 2023 के दौरान पहले से कार रखने वाले बिजनेस – ऑडी अप्रूव्ड : प्लस में 62 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वर्तमान में यह देश भर में 25 शोरूम के नेटवर्क के साथ काम कर रहा है और साल 2024 में इसमें और विस्तार होगा।

Advertisement
First Published - January 5, 2024 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement