facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

त्योहारी सीजन से पहले Audi India ने दी गुड न्यूज! ₹7.8 लाख तक घटा दी कीमतें, चेक करें नई रेट लिस्ट

Advertisement

Audi ने कहा कि ग्राहकों को मॉडल के हिसाब से 2.6 लाख रुपये से 7.8 लाख रुपये तक का मिलेगा लाभ

Last Updated- September 08, 2025 | 11:32 AM IST
Audi India
Representational Image

Audi India Price Cut: जर्मन लग्जरी कार मैन्युफैक्चरर ऑडी इंडिया (Audi India) ने सोमवार को भारत में अपनी कारों की कीमतों में 2.6 लाख रुपये से लेकर 7.8 लाख रुपये तक की कटौती की घोषणा की है, ताकि ग्राहकों को ऑटोमोबाइल पर GST दर में कटौती का लाभ मिल सके कंपनी ने बताया कि GST 2.0 के लागू होने के बाद उसके सभी मॉडल की कीमतों में संशोधन किया गया है। इसके अंतर्गत ग्राहकों को मॉडल के हिसाब से 2.6 लाख रुपये से 7.8 लाख रुपये तक का लाभ मिलेगा।

Audi कारों की नई कीमतें

ऑडी ने बताया कि नई कीमतों के अनुसार कंपनी की एंट्री-लेवल SUV Q3 अब 43.07 लाख रुपये से शुरू होगी, जो पहले 46.14 लाख रुपये थी। वहीं, टॉप-एंड SUV Q8 की कीमत अब 1.1 करोड़ रुपये से शुरू होगी, जो पहले 1.18 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा, Q5 और Q7 SUVs और A4 तथा A6 सेडान मॉडल की कीमतों में भी कटौती की गई है।

कंपनी ने कहा कि संशोधित कीमतों से ऑडी की लग्जरी कार और SUV रेंज ज्यादा सुलभ हो गई है, जिससे त्योहारों के सीजन में कस्टमर डिमांड को बढ़ावा मिलेगा।

Mahindra, TATA, Maruti, Renault ने भी घटाए दाम

GST 2.0 में दरें घटने के बाद देश की दिग्गज कार कंपनियों महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), टाटा मोटर्स (Tata Motors), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और रेनॉ (Renault) ने भी कीमतों में कटौती की है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी SUV रेंज में 1.56 लाख रुपये तक की कटौती की है। रेनॉ इंडिया ने अपनी गाड़ियों के दाम में 96,395 रुपये तक की कटौती की है।

वहीं, टाटा मोटर्स ने भी घोषणा कर दी कि वे जीएसटी में कमी का पूरा फायदा ग्राहकों को दे रही है। उनकी गाड़ियों की कीमत में 1.55 लाख रुपये तक की कमी आई है। जबकि मारुति की ऑल्टो की कीमत में 40,000–50,000 रुपये की कमी आ सकती है, जबकि वैगन आर के शुरुआती मॉडल की कीमत में 60,000 रुपये से 67,000 रुपये तक की कमी हो सकती है।

क्या हैं GST के नए नियम?

GST काउंसिल ने अब दो टैक्स स्लैब 5 फीसदी और 18 फीसदी कर दिया है। छोटी कारें (पेट्रोल, LPG, CNG, 1200 CC तक) और डीजल कारें (1500 CC तक) अब 28 फीसदी की बजाय 18 फीसदी टैक्स स्लैब में आएंगी। 350 CC तक की मोटरसाइकिलें भी 18 फीसदी स्लैब में होंगी। इलेक्ट्रिक वाहन 5 फीसदी पर रहेंगे। बड़ी कारें, बड़े हाइब्रिड, 350 CC से ऊपर की मोटरसाइकिलें और रेसिंग कारों पर 40 फीसदी टैक्स लगेगा।

Advertisement
First Published - September 8, 2025 | 11:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement