facebookmetapixel
Advertisement
भूराजनीतिक तनाव और IPO की चिंता के बीच IT शेयरों में गिरावटनिर्यात प्रोत्साहन मिशन की योजनाओं की समीक्षा संभव, कई योजनाओं को नहीं मिल रही पर्याप्त प्रतिक्रियाआशा भोसले का नया नगमा और खामोश सुरों की वापसी, निधन के बाद बढ़े डिजिटल व्यूजबिजली संयंत्रों तक कोयला पहुंचाने पर जोर, चार दिन में रेक लोडिंग 370 से बढ़कर 444 हुईअगस्त में वित्तीय क्षेत्र को मिला एफपीआई निवेश का एक तिहाई से ज्यादा हिस्साभारत को तेज विकास के लिए निर्यात, निवेश और विनिर्माण पर देना होगा जोर: आचार्यभारत के यात्री वाहन बाजार में पहली बार वैकल्पिक ईंधन वाहनों की बिक्री पेट्रोल से आगेबड़े कारोबारी समूह के निवेश से पश्चिम बंगाल में औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगी रफ्ताररिश्वत के आरोपों पर PVR आईनॉक्स की शुरुआती जांच पूरी, कोई सबूत नहीं मिलामिंडा कॉर्प की वैश्विक बाजार में पकड़ मजबूत करने की तैयारी, निर्यात लक्ष्य 1,500 करोड़ रुपये

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल बाजार में उतरने की तैयारी, 150-300 सीसी सेगमेंट पर एथर की नजर

Advertisement

मोटरसाइकल खरीदने वालों की राइडिंग पोजीशन, सस्पेंशन, परफ़ॉर्मेंस और डिजाइन को लेकर पसंद बहुत अलग-अलग होती है

Last Updated- September 07, 2026 | 10:05 PM IST
Electric two-wheeler
प्रतीकात्मक तस्वीर

एथर एनर्जी अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक के लिए 150-300सीसी परफॉर्मेंस मोटरसाइकल सेगमेंट पर जोर देने की योजना बना रही है। कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य टेक्नॉलजी अ​धिकारी (सीटीओ) स्वप्निल जैन ने सोमवार को बिज़नेस स्टैंडर्ड को दिए इंटरव्यू में बताया कि इस मोटरसाइकल को करीब तीन साल में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

कंपनी अभी भी सही गाड़ी पर काम कर रही है। उसका मानना ​​है कि किसी भी तकनीकी चुनौती से ज्यादा जरूरी यह समझना है कि मोटरसाइकल खरीदने वाले क्या चाहते हैं। जैन ने कहा, ‘इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल के साथ सबसे बड़ी चुनौती तकनीक की नहीं है, बल्कि ग्राहकों को अच्छी तरह समझना है।

यह स्कूटर जितना आसान भी नहीं है, जो कि एक तरह से यूटिलिटी वाहन है। मोटरसाइकल एक बहुत ही इमोशनल चीज है।’  उन्होंने कहा कि एथर ने मोटरसाइकल ग्राहकों को समझने में लगभग एक साल बिताया है। लेकिन अभी तक वह बाजार में मौजूद तरह-तरह की बाइकों और पसंद को पूरी तरह से नहीं समझ पाई है।

उन्होंने कहा, ‘हमें अभी भी लगता है कि यह 150सीसी और 300सीसी वाले सेगमेंट के बीच का कुछ होगा। लेकिन इसका सही रूप क्या होगा और ल​क्षित बाजार क्या होगा, इस पर बात करने से पहले अभी और जानकारी की जरूरत है।’

जैन की ये प्रतिक्रियाएं ऐसे समय आई हैं जब एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर पर ध्यान देने के लिए अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल की योजनाओं को बार-बार टाल रही है। एथर ने शुरू में 2026 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल लॉन्च करने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में इसके सह-संस्थापक और मुख्य कार्या​धिकारी तरुण मेहता ने कहा कि इसकी समय-सीमा स्पष्ट नहीं है। अगस्त 2025 में, उन्होंने कहा कि कंपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल के लिए 150-180सीसी सेगमेंट पर ध्यान दे रही है।

अगस्त 2026 में, उन्होंने निवेशकों को बताया था कि मोटरसाइकल आने में ‘शायद दो साल से ज्यादा’ का समय लगेगा, क्योंकि एथर अपने नए ईएल स्कूटर प्लेटफॉर्म को प्राथमिकता दे रही थी।

सीटीओ ने कहा कि एथर ऐसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल पेश करने (जो बाजार में मजबूत जगह न बना पाए) के बजाय अपनी वाहन पेशकश को बेहतर बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि स्कूटर के मुकाबले मोटरसाइकल लोगों के लिए ज्यादा इमोशनल चीज होती है।

मोटरसाइकल खरीदने वालों की राइडिंग पोजीशन, सस्पेंशन, परफ़ॉर्मेंस और डिजाइन को लेकर पसंद बहुत अलग-अलग होती है। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकल सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह जाने का जरिया नहीं, बल्कि मालिक की पहचान भी हो सकती है।

उन्होंने कहा, ‘हम अभी एक साथ दो काम कर रहे हैं, जो काफी हद तक ईएल प्लेटफॉर्म के साथ किए गए काम जैसे ही हैं। सबसे पहले, हम स्वतंत्र रूप से एक ऐसा प्लेटफॉर्म बना रहे हैं जो खास रेंज के बैटरी पैक और मोटर पावर को सपोर्ट कर सके और जिसमें निश्चित रूप से एथर की कुछ खूबियां शामिल हों।’

इसलिए, इंजीनियरिंग टीम मोटरसाइकल का आर्किटेक्चर फाइनल प्रोडक्ट से अलग तैयार कर रही है। वे वोल्टेज, टॉप स्पीड, बैटरी सेल और बैटरी केमिस्ट्री जैसे पैरामीटर पर काम कर रहे हैं, जबकि प्रोडक्ट और मार्केटिंग टीमें अलग-अलग ग्राहकों की जरूरतों पर ध्यान दे रही हैं और यह पता लगा रही हैं कि किस तरह की मोटरसाइकल उन्हें पसंद आ सकती है। 

29 अगस्त को एथर ने नए ईएल प्लेटफॉर्म पर आधारित अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर कोणार्क लॉन्च किया। इसकी शुरुआती कीमत 99,999 रुपये (बेंगलूरु एक्स-शोरूम) है। कोणार्क के जरिये एथर अपनी मौजूदा प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज (450 और रिज्टा) से आगे बढ़कर अपना दायरा बढ़ाना चाहती है। 

Advertisement
First Published - September 7, 2026 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement