आज Apple को अपना पहला स्मार्टफोन, iPhone लॉन्च किए 16 साल पूरे हो गए हैं। यानी अब Apple का ये प्रीमियम स्मार्टफोन 16 साल का हो गया है। आज ही के दिन 2007 में, Apple के CEO स्टीव जॉब्स ने एक डिवाइस लॉन्च किया था जो कि एक iPod था जिसमें टच कंट्रोल मौजूद था, एक मोबाइल फोन और एक इंटरनेट डिवाइस।
तब से Apple का ये सफर आगे बढ़ रहा है, स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए iPhone एक पसंदीदा फोन रहा है।
आईफोन की शुरुआत की बात करें तो दुनिया में आया सबसे पहला आईफोन, भारत की मार्केट के लिए नहीं था, कम से कम आधिकारिक तौर पर तो नहीं। हालांकि कुछ लकी लोगों ने शायद इसे दिल्ली की फेमस ग्रे मार्केट, गफ्फार मार्केट में पा लिया हो।
ये फोन था, iPhone 3G, जिसे जुलाई 2008 में दुनिया भर में लॉन्च किया गया, जिसने भारत में Apple स्मार्टफोन लाइन की शुरुआत की। यह एक ऐसा स्मार्टफोन था जो 3जी नेटवर्क को सपोर्ट करता था ताकि डेटा स्पीड बढ़ाई जा सके और जिसमें ऐप्स के लिए बिल्ट-इन स्टोर मौजूद हो।
हालांकि लॉन्च के समय सिर्फ 500 ऐप थे। इसने iPhone को स्मार्टफोन का पर्याय बना दिया। बाद में, फोन की जगह iPhone 3GS ने ले ली।
Apple हर साल iPhone लाइन को अपडेट करता रहा, लेकिन 2013 में बड़े अपग्रेड आए।
iPhone 5s लेकर आया टच आईडी, होम बटन पर एम्बेडेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से स्मार्टफोन को अनलॉक करने का एक नया तरीका। फ़िंगरप्रिंट-आधारित बायोमेट्रिक अनलॉक सिस्टम लाने वाला Apple पहला नहीं था। साल 2011 में मोटोरोला फिंगरप्रिट अनलॉक सिस्टम लाया था। लेकिन एप्पल ने इस सिस्टम को बखूबी चलाया।
अगला बड़ा बदलाव आया 2017 में, iPhone X, Apple की दसवीं सालगिरह का खास स्मार्टफोन। इसमें एक बेज़ेल-लेस डिज़ाइन था जिसमें स्क्रीन पूरे फ्रंट को कवर करती थी, लेकिन टॉप साइड पर एक कॉम्प्लैक्स कैमरा सिस्टम सपोर्ट करने में ये फोन पिछड़ता दिखा।
यह वो iPhone था, जिसने फेस आईडी यानी फेशियल रिकग्निशन सिस्टम पेश किया, जो आज तक iPhones पर बायोमेट्रिक फोन अनलॉक मैकेनिज्म बना हुआ है। शुरुआत से लेकर आज Apple जिस मकाम पर है वहां तक पहुंचने के सफर में Apple ने कुछ विवादास्पद फैसले भी लिए।
इसने 2016 में iPhone 7 की शुरुआत के साथ 3.5 मिमी ऑडियो जैक को हटा दिया। और 2020 में, कंपनी ने iPhone 12 सिरीज़ के रिलीज के साथ ही चार्जिंग एडॉप्टर को बॉक्स से हटा दिया।
इस साल यानी 2023 में Apple कुछ नए बदलाव लेकर आ सकता है।
यूरोपियन यूनियन के फैसले के बाद Apple में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, और वो है आईफोन की चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए एप्पल के लाइटनिंग कनेक्शन की जगह यूएसबी टाईप सी पोर्ट का होना।
Apple चीन के बाद भारत को अपना प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग केंद्र बनाने के अपने प्रयासों तेज कर रहा है। अप्रैल से दिसंबर 2022 तक, कंपनी ने भारत से 2.5 बिलियन डॉलर से अधिक के iPhones का निर्यात किया। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पिछले वित्तीय वर्ष का दोगुना है।
ब्लूमबर्ग की एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि टाटा समूह ताइवान स्थित ताइपे के विस्ट्रॉन कॉर्प के साथ बातचीत कर रहा है, जो भारत में ऐप्पल के सबसे बड़े विक्रेताओं में से एक है। अगर ये डील हो जाती है, तो टाटा भारत का पहला आईफोन निर्माता बन जाएगा।
किस साल में आए कौन से आईफोन-
iPhone (2007-2008)
iPhone 3G (2008-2010)
iPhone 3GS (2009-2012)
iPhone 4 (2010-2013)
iPhone 4s (2011-2014)
iPhone 5 (2012-2013)
iPhone 5C (2013-2015)
iPhone 5S (2013-2016)
iPhone 6 (2014-2016)
iPhone 6 Plus (2014-2016)
iPhone 6s (2015-2018)
iPhone 6S Plus (2015-2018)
iPhone SE (1st) (2016-2018)
iPhone 7 (2016-2019)
iPhone 7 Plus (2016-2019)
iPhone 8 (2017-2020)
iPhone 8 Plus (2017-2020)
iPhone X (2017-2018)
iPhone XS (2018-2019)
iPhone XS Max (2018-2019)
iPhone XR (2018-2021)
iPhone 11 Pro (2019-2020)
iPhone 11 Pro Max (2019-2020)
iPhone SE, 2nd (2020-2022)
iPhone 12 series (2020-2021)
iPhone 13 series (2021-2022)
iPhone 14 series (2022 – 2023)