facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

Airtel ने की UP के 7 शहरों में पूरी तरह से 5G plus सेवाएं शुरू करने की घोषणा

Advertisement
Last Updated- January 16, 2023 | 1:33 PM IST
bharati airtel

दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने सोमवार को आगरा, मेरठ, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज में अपनी अत्याधुनिक 5जी सेवाओं को शुरू करने की घोषणा की। लखनऊ और वाराणसी में एयरटेल की 5जी सेवाएं पहले से उपलब्ध हैं।

भारती एयरटेल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सोवन मुखर्जी ने सोमवार को एक बयान में बताया कि नेटवर्क विस्तार के साथ एयरटेल 5जी प्लस सेवाएं चरणबद्ध तरीके से ग्राहकों को उपलब्ध होंगी।

उन्होंने बताया कि 5जी सक्षम डिवाइस वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तेज एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का इस्तेमाल तब तक कर सकते हैं, जब तक कि इसकी पहुंच अधिक व्यापक न हो जाएं। उन्होंने बताया कि एयरटेल 5जी सेवाएं इस समय आगरा में कमला नगर, अर्जुन नगर, आवास विकास कॉलोनी, बोदला, दयाल बाग, डिफेंस स्टेट कॉलोनी, राजपुर रोड, ग्वालियर रोड, ईदगाह कॉलोनी, लोहा मंडी, मोती बाग, पुष्पांजलि विहार, संजय प्लेस, शाहगंज और ताजगंज में उपलब्ध हैं। इसी तरह मेरठ में बागपत रोड, गांधी आश्रम, गंगा नगर, इंद्रापुरम, जाग्रति विहार, माधवपुरम, मोदीपुरम, पल्लवपुरम, घंटाघर, शास्त्री नगर, तेजगढ़ी चौक और बेगमबाग में 5जी सेवाएं उपलब्ध हैं।

गोरखपुर में अजय नगर, रसूलपुर, नंदा नगर, घंटाघर, हजारीपुर, आजाद नगर, मैत्रीपुरम, शाहपुर, पादरी बाजार और हर्रेया में ये सेवाएं उपलब्ध हैं।

कानपुर में रावतपुर, जाजमऊ, बर्रा, आवास विकास तीन, कल्याणपुर, कृष्णा नगर, नेहरू नगर, नौबस्ता, तिलक नगर और पनकी में 5जी प्लस नेटवर्क का लाभ उठाया जा सकता है।

प्रयागराज में कर्नलगंज, कमलानगर, नैनी, जॉनसनगंज, बेनीगंज, प्रयागराज रेलवे स्टेशन, बमरौली, झालवा, सलोरी, झूसी और फाफामऊ में 5जी नेटवर्क को चालू कर दिया गया है। एयरटेल आने वाले समय में पूरे राज्य में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है।

मुखर्जी ने कहा, ”मैं आगरा, मेरठ, गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में एयरटेल 5जी प्लस की शुरुआत की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं। इन पांच शहरों में एयरटेल के ग्राहक अब मौजूदा 4जी गति से 20-30 गुना अधिक गति के साथ एक अत्यधिक तेज नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।”

Advertisement
First Published - January 16, 2023 | 1:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement