Business Standard
Advertisement
Power Grid में बीमा कंपनियों ने बढ़ाई हिस्सेदारी, विदेशी निवेशकों ने घटाई, क्या कहता है बदलता रुझान?Gold, Silver price today: सुरक्षित निवेश मांग से सोना ₹1600 चढ़ा, चांदी ₹3132 चमकीBSE Share: Nifty 50 में होगी BSE की एंट्री, Wipro की जगह लेगा शेयर; 30 सितंबर से लागू होगा बदलावजुलाई में SBI Life की रफ्तार तेज, HDFC Life पिछड़ी; आगे कैसी रहेगी बीमा कंपनियों की चाल?Crude Oil Price: कच्चे तेल में तेजी, WTI 82.18 डॉलर तो ब्रेंट 87.76 डॉलर परOpening Bell: बाजार में गिरावट! Sensex 300 अंक टूटा, Nifty 24,500 के करीब; Adani Group के शेयरों में तेजीStocks To Watch Today: BEL से Lupin तक 10 शेयरों में बड़ा अपडेट, कहीं मिला ऑर्डर तो कहीं जुटेगा पैसा; आज बाजार में किस स्टॉक पर रहेगी नजर?1601 नंबर से आएगी अधिकृत कॉल, TRAI ने ठगी रोकने के लिए बढ़ाया दायरानरसिम्हा राव-मनमोहन से वाजपेयी-मोदी तक: एनके सिंह ने बताया कैसे बदला भारत की आर्थिक स्थिरता का सफरझारखंड में भर्ती परीक्षाओं की कथित धांधली पर बवाल, छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज
अन्य समाचार लगभग पोप जैसा व्यवहार कर रहे हैं कादरी: मलिक, ईसाई नाराज
'

लगभग पोप जैसा व्यवहार कर रहे हैं कादरी: मलिक, ईसाई नाराज

PTI

- January,18 2013 12:53 AM IST

मलिक के बयानों पर देश के ईसाई समुदाय ने आपत्ति जताई और उनसे भड़काउ टिप्पणियों पर माफी की मांग की।

मलिक ने मौलवी द्वारा सरकार पर दबाव बनाने के लिए समर्थकों के साथ इस्लामाबाद कूच करने से ठीक पहले इस सप्ताह की शुरूआत में कहा था कि पोप की टोपी बड़ी है, ताहिर उल कादरी की टोपी छोटी है। कृपया उनसे पूछिए कि वह लगभग पोप की तरह व्यवहार क्यों कर रहे हैं।

कादरी ने सत्ता छोड़ने और संसद तथा विधानसभाओं को भंग करने के लिए सरकार के खिलाफ अभियान छेड़ा है।

एक अन्य मौके पर मलिक ने कहा कि इन कपड़ों में कादरी यहूदी पादरी की तरह दिख रहे हैं।

उनके बयानों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए राष्ट्रीय न्याय एवं शांति आयोग के निदेशक एवं कैथोलिक चर्च के वरिष्ठ पादरी इम्मानुअल यूसुफ मनी ने मलिक से अपने बयान वापस लेने के लिए कहा।

मनी ने मलिक के बयानों को गैरजरूरी और भड़काउ करार दिया क्योंकि इस तरह की कोई तुलना नहीं की जा सकती।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement