ताजमहल का दीदार करने आगरा जा रहे एक रूसी दंपती को मथुरा के एक गांव से गुजरते समय अग्यात लुटेरों ने लूट लिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। लुटेरों ने दंपती से 3,500 रूपये :भारतीय मुद्रा: और पासपोर्ट आदि कागजात लूट लिए।
जिला मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक रूस के मास्को शहर निवासी एंतानियो वादोवस्की शुक्रवार शाम अपनी पत्नी ओल्गो वादोवस्की के साथ वृंदावन के मंदिरों का भ्रमण कर ताजमहल देखने के लिए कार से आगरा जा रहे थे, तभी रास्ते में यह वारदात हो गई।
भाषा सं
सुभाष
जग्गू सुभाष प्रादे8
10201220 दि
नननन