Advertisement
Horticultural Crop: बागवानी फसलों की लहर, वर्ष 2025-26 में उत्पादन और रकबा दोनों बढ़ाट्रंप का बड़ा बयान: ‘खार्ग आइलैंड’ पर कब्जा करना मेरी पसंद, ईरान पर और बड़े हमलों की चेतावनीSIP की रफ्तार बरकरार: मई में 54.16 लाख नए खाते खुले; निवेश लगातार तीसरे महीने ₹30,000 करोड़ के ऊपरभारत की GDP ग्रोथ धीमी पड़ने के आसार, FY27 में 6.6% रहने का अनुमान: BMIभारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने मुंबई में किराये पर लिया फ्लैट, देना होगा इतना किरायाभारत बना ग्लोबल फाइनेंशियल टैलेंट हब, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु दुनिया के टॉप 30 बाजारों में शामिलAI की दुनिया में TCS का बड़ा दांव, Anthropic संग साझेदारी से 50,000 कर्मचारियों को मिलेगा Claude AISIF सेगमेंट की तेज उड़ान: मई में 15% बढ़ा निवेश, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी का AUM में 70% हिस्साInsurance Stocks: HDFC Life से SBI Life तक सब लाल निशान में, आखिर क्या है गिरावट की असली वजह?यूरोप में कारोबार बढ़ाएगी विपुल ऑर्गेनिक्स, ओम्या के साथ किया बड़ा समझौता
अन्य समाचार इंग्लैंड के पूर्व आलराउंडर टोनी ग्रेग को कैंसर
'

इंग्लैंड के पूर्व आलराउंडर टोनी ग्रेग को कैंसर

PTI

- October,21 2012 4:43 AM IST

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान टोनी ग्रेग कैंसर से पीडि़त हैं। यह एक प्रकार का फेफड़ों का कैंसर है और वह इस हफ्ते मेडिकल परीक्षण कराएंगे जिससे कि पता चल सके कि उनकी बीमारी कौन से चरण में है।

वर्ष 1972 से 1977 के बीच इंग्लैंड की ओर से खेलने वाला यह 66 वर्षीय पूर्व आलराउंडर बायोप्सी कराएगा जिससे कि पता चल सके कि उसकी बीमारी कौन से चरण पर है और इसके लिए क्या उपचार करने की जरूरत है।

संडे टेलीग्राफ ने क्रिकेटर से कमेंटेटर बने ग्रेग के हवाले से कहा, मुझे अपने जीवन में कुछ संकटों का सामना करना पड़ा और यह उनमें से एक है। विवियान :टोनी की पत्नी: और मुझे वैसे मुकाबला करना होगा जैसे हमने पहले कभी नहीं किया।

मई मंे शुरूआती जांच में ग्रेग को फेफड़ों में सूजन की बीमारी बताई गई थी।

श्रीलंका में आईसीसी विश्व टी20 चैम्पियनशिप से आस्ट्रेलिया लौटने के बाद ग्रेग को दोबारा फेफड़ों में परेशानी का सामना करना पड़ा और आगे के परीक्षणों में उन्हें कैंसर का खुलासा हुआ।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement