Advertisement
Horticultural Crop: बागवानी फसलों की लहर, वर्ष 2025-26 में उत्पादन और रकबा दोनों बढ़ाट्रंप का बड़ा बयान: ‘खार्ग आइलैंड’ पर कब्जा करना मेरी पसंद, ईरान पर और बड़े हमलों की चेतावनीSIP की रफ्तार बरकरार: मई में 54.16 लाख नए खाते खुले; निवेश लगातार तीसरे महीने ₹30,000 करोड़ के ऊपरभारत की GDP ग्रोथ धीमी पड़ने के आसार, FY27 में 6.6% रहने का अनुमान: BMIभारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने मुंबई में किराये पर लिया फ्लैट, देना होगा इतना किरायाभारत बना ग्लोबल फाइनेंशियल टैलेंट हब, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु दुनिया के टॉप 30 बाजारों में शामिलAI की दुनिया में TCS का बड़ा दांव, Anthropic संग साझेदारी से 50,000 कर्मचारियों को मिलेगा Claude AISIF सेगमेंट की तेज उड़ान: मई में 15% बढ़ा निवेश, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी का AUM में 70% हिस्साInsurance Stocks: HDFC Life से SBI Life तक सब लाल निशान में, आखिर क्या है गिरावट की असली वजह?यूरोप में कारोबार बढ़ाएगी विपुल ऑर्गेनिक्स, ओम्या के साथ किया बड़ा समझौता
अन्य समाचार ृरोमनेसिया के शिकार हैं रोमनी: ओबामा
'

ृरोमनेसिया के शिकार हैं रोमनी: ओबामा

PTI

- October,21 2012 4:43 AM IST

मिट रोमनी और उनके दल पर कई मुद्दों पर बार बार अपना रूख बदलने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार पर निशाना साधते हुए उन्हें व्यंग्यात्मक लहजे में रोमनेसिया से पीडि़त बताया।

ओबामा ने साथ ही कहा कि उनका इलाज केवल ओबामाकेयर के जरिये किया जा सकता है।

ओबामा ने वर्जीनिया के फेयरफैक्स में चुनावी सभा में कहा कि वह :रोमनी: कई मुद्दों पर अपना रूख बार बार बदल रहे हैं और कई बार पलट जाते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा, मुझे लगता है कि इसे रोमनेसिया कहा जाता है। मुझे लगता है कि वह इससे गुजर रहे हैं।

राष्ट्रपति ने रोमनी की दशा बताने के लिए मजाक के लहजे में रोमनेसिया शब्द गढ़ा।

ओबामा ने दावा किया कि रोमनी के साथ ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि अब वह यह भूल रहे हैं कि समान वेतन सहित कई अन्य महिला संबंधी विषयों पर उनका रूख क्या था।

उन्होंने कहा, आप कहते हैं कि आप समान कार्य के लिए समान वेतन की वकालत करते हैं लेकिन आप यह बताने से इंकार कर रहे हैं कि आप :इस विषय पर: विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे या नहीं। आप कहते हैं कि महिलाओं तक गर्भनिरोधक इलाज की पहुंच होनी चाहिए लेकिन आप ऐसे कानून का समर्थन करते हैं जिसके तहत नियोक्ता को अपने कर्मचारी को इस तरह का इलाज कराने की अनुमति देने से इंकार करने देगा।

ओबामा ने कहा, आप कहते हैं कि आप महिलाओं के चुनने के अधिकार का संरक्षण करंेगे, लेकिन आप बहस के दौरान इसके खिलाफ बात करते हैं । आप :रोमनी: निश्चित रूप से रोमनेसिया के शिकार हैं। आपको अपने इन लक्षणों को पहचानना चाहिए ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement