Advertisement
Horticultural Crop: बागवानी फसलों की लहर, वर्ष 2025-26 में उत्पादन और रकबा दोनों बढ़ाट्रंप का बड़ा बयान: ‘खार्ग आइलैंड’ पर कब्जा करना मेरी पसंद, ईरान पर और बड़े हमलों की चेतावनीSIP की रफ्तार बरकरार: मई में 54.16 लाख नए खाते खुले; निवेश लगातार तीसरे महीने ₹30,000 करोड़ के ऊपरभारत की GDP ग्रोथ धीमी पड़ने के आसार, FY27 में 6.6% रहने का अनुमान: BMIभारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने मुंबई में किराये पर लिया फ्लैट, देना होगा इतना किरायाभारत बना ग्लोबल फाइनेंशियल टैलेंट हब, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु दुनिया के टॉप 30 बाजारों में शामिलAI की दुनिया में TCS का बड़ा दांव, Anthropic संग साझेदारी से 50,000 कर्मचारियों को मिलेगा Claude AISIF सेगमेंट की तेज उड़ान: मई में 15% बढ़ा निवेश, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी का AUM में 70% हिस्साInsurance Stocks: HDFC Life से SBI Life तक सब लाल निशान में, आखिर क्या है गिरावट की असली वजह?यूरोप में कारोबार बढ़ाएगी विपुल ऑर्गेनिक्स, ओम्या के साथ किया बड़ा समझौता
अन्य समाचार इंडियन आयल ने जीता सुरजीत हाकी टूर्नामेंट
'

इंडियन आयल ने जीता सुरजीत हाकी टूर्नामेंट

PTI

- October,21 2012 4:43 AM IST

गुरजिंदर सिंह के शानदार तीन गोलों की बदौलत इंडियन आयल मुंबई ने कल रात यहां खेले गए सुरजीत हाकी टूर्नामेंट के फाइनल मंे भारत पेट्रोलियम मुंबई को 4....3 से हरा कर सुरजीत हाकी टूर्नामेंट जीत लिया ।

मैच के छठे मिनट में भारत पेट्रोलियम ने आमिर खान की गोल की बदौलत 1...0 की बढ़त ले ली । इसके बाद इंडियन आयल ने विपक्षी टीम पर दबाब बनाया । इसके बाद 23 वें मिनट में गुरजिंदर सिंह ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया ।

मध्यांतर के बाद जब खेल शुरू हुआ तो इंडियन आयल की ओर से ओलंपियन प्रभजोत सिंह ने रोशन मिंज के पास पर गोल कर टीम को बढ़त दिला दी । इसके बाद गुरजिंदर से ने 50 वें और 58 वें मिनट में गोल कर इंडियन आयल को 4...1 की अजेय बढ़त दिला दी । हालांकि टूर्नामेंट की मजबूत टीमों में शुमार भारत पेट्रोलियम की ओर से रविपाल ने 59 वें मिनटमें और गुरप्रीत सिंह ने 63 वें मिनट में गोल कर अंतर कम किया ।

मैच के बाद इंडियन आयल को एक ट्राफी तथा साढे तीन लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया । उपविजेता भारत पेट्रोलियम को ढ़ाई लाख का नकद पुरस्कार मिला । इसके साथ ही इंडियन आयल के गुरजिंदर सिंह को टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर का खिताब मिला । गुरजिंदर को 25 हजार का नकद इनाम तथा एक ट्राफी प्रदान की गयी ।

भाषा :रंजन

अरुण खेल9

10201237 दि

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement