Advertisement
Kotak Mahindra Bank Q4: मुनाफे में 10% की बढ़त, एसेट क्वालिटी में जबरदस्त सुधारकमर्शियल गैस की कीमतों में आग: दिल्ली के फूड वेंडर्स बेहाल, रेस्टोरेंट्स रेट बढ़ाने की तैयारी में!पुरानी कंपनी का अटका PF पैसा अब तुरंत मिलेगा वापस, नया ‘E-PRAAPTI’ पोर्टल लॉन्च; ऐसे करेगा कामNPS सब्सक्राइबर्स सावधान! 1 जुलाई से बदल रहे हैं मेंटेनेंस के नियम, समझें आपकी जेब पर क्या होगा असरक्या आपके फोन में भी आया तेज सायरन वाला मैसेज? सरकार ने क्यों किया ऐसा टेस्टAvro India का बड़ा धमाका: 1 शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर, जानें स्टॉक स्प्लिट की पूरी डिटेलRBI में बड़ा बदलाव! रोहित जैन बने नए डिप्टी गवर्नर, 3 साल तक संभालेंगे अहम जिम्मेदारीनिवेशकों की लॉटरी! हर 1 शेयर पर 6 बोनस शेयर देगी अलका इंडिया, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेBNPL vs Credit Card: अभी खरीदें बाद में चुकाएं या कार्ड से खर्च? एक गलत फैसला बना सकता है आपको कर्जदारDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 तक कमाई का मौका! अगले हफ्ते 12 कंपनियों देंगी डिविडेंड, लिस्ट जारी
अन्य समाचार अगस्त में खली निर्यात में भारी गिरावट
'

अगस्त में खली निर्यात में भारी गिरावट

PTI

- September,06 2012 3:03 PM IST

घरेलू बाजार में सोयाबीन के दामों में तेजी और ईरान से मांग में कमी की वजह से खली निर्यात में भारी गिरावट आयी और यह 1,20,091 टन रह गयी जो कि पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले आधे से भी कम है।

अगस्त 2011 में देश से 2,91,466 टन खली का निर्यात किया गया था।

सॉलवेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया :एसईए: ने एक बयान में कहा, सोयाबीन की उच्ची कीमतों की वजह से इसके पेराई में कमी आयी। इसके फलस्वरूप घरेलू जरूरत और निर्यात के लिए सोयामील की उपलब्धता में में कमी आयी।

अगस्त के दौरान मात्र 10,005 टन सोयामील का निर्यात किया गया जो कि पिछले साल की इसी अवधि के 1,65,610 टन मुकाबले कम है।

रेपसीड मील के निर्यात में भी कमी दर्ज की गई। यह अगस्त में 68,401 टन रहा जो कि पिछले साल की इसी अवधि के 1,04,608 टन के मुकाबले कम है।

एसईए के आंकडों के मुताबिक अप्रैल-अगस्त 2012 के दौरान कुल 14,57,663 टन खली का निर्यात किया गया जो कि पिछले साल की इसी अवधि के 16,94,301 टन के मुकाबले 16 प्रतिशत कम है।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement