facebookmetapixel
Advertisement
Q4 के बाद HUL में पैसा लगाने को लेकर है कन्फ्यूजन? ब्रोकरेज ने बताई स्ट्रैटेजी, 37% तक अपसाइड के टारगेटTamil Nadu Assembly election results 2026: तमिलनाडु में सुपरस्टार विजय की आंधी! रुझानों में TVK 100 सीटों के पारमैन्युफैक्चरिंग PMI अप्रैल में 54.7 पर पहुंचा, लेकिन पश्चिम एशिया संकट का असर बरकरारSBI Q4 नतीजे के साथ डिविडेंड की उम्मीद, जानें डेट और अन्य डिटेल्सQ4 में धमाकेदार नतीजे, अदाणी की इस कंपनी पर ब्रोकरेज हुए बुलिश, 18% तक अपसाइड के टारगेटGold, Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में नरमी, ग्लोबल बाजार में भी दिखी नरमीVedanta demerger: रिलायंस, ONGC, टाटा और JSW के सामने 5 नई कंपनियां, कौन मारेगा बाजी?इंडियन बैंक का बड़ा प्लान! रिटेल, कृषि और MSME से ग्रोथ तेज करने की तैयारी; FY27 में डिपॉजिट पर दबाव बरकरारनिजी बैंकों का बड़ा दांव! कॉरपोरेट लोन से चमका ग्रोथ, अब रिटेल लोन में आएगी तेज उछालWaaree Energies को तगड़ा झटका, विदेशी राजस्व 20% गिरा और मुनाफे पर बढ़ा दबाव

Dividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 तक कमाई का मौका! अगले हफ्ते 12 कंपनियों देंगी डिविडेंड, लिस्ट जारी

Advertisement

अगले हफ्ते कुल 12 बड़ी कंपनियां अपने निवेशकों को डिविडेंड बांटने जा रही हैं। इस लिस्ट में ओरेकल फिन और नालको जैसी नामी कंपनियां शामिल हैं

Last Updated- May 02, 2026 | 3:22 PM IST
Dividend Stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Upcoming Dividend Stocks: स्टॉक मार्केट में मुनाफे की मिठास सिर्फ शेयर के दाम बढ़ने से ही नहीं, बल्कि कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले ‘डिविडेंड’ से भी आती है। मई का पहला हफ्ता निवेशकों के लिए कमाई की सौगात लेकर आ रहा है, जहां बैंकिंग, IT और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की 12 बड़ी कंपनियां अपने मुनाफे का हिस्सा निवेशकों को बांटने के लिए तैयार हैं। इसमें ओरेकल फिन जैसी दिग्गज कंपनी की ओर से 270 रुपये प्रति शेयर तक का मोटा इनाम दिया जा रहा है। अगर आप भी अपने पोर्टफोलियो से एक्स्ट्रा इनकम कमाना चाहते हैं, तो इन कंपनियों की एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट की पूरी जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। यहां अगले हफ्ते डिविडेंड देने वाली कंपनियों की पूरी जानकारी दी गई है।

Dividend Stocks: हफ्ते की शुरुआत में इन कंपनियों पर रहेगी नजर

मई के पहले हफ्ते की शुरुआत बैंकिंग और IT सेक्टर के डिविडेंड के साथ हो रही है।

  • यूको बैंक (UCO Bank): यह बैंक प्रति शेयर 0.44 रुपये का फाइनल डिविडेंड दे रहा है। इसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 4 मई 2026 है।
  • इलांटास बेक इंडिया लिमिटेड (Elantas Beck India Ltd): इस कंपनी ने 7.50 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड तय किया है। इसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 5 मई 2026 है।
  • हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Hexaware Technologies Ltd): यह कंपनी 8.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देगी। इसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 5 मई 2026 है।
  • ओडिसी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Odyssey Technologies Ltd): कंपनी 1.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड दे रही है। इसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 6 मई 2026 है।
  • ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर लिमिटेड (Oracle Financial Services Software Ltd): IT सेक्टर की यह कंपनी 270.00 रुपये का भारी-भरकम का अंतरिम डिविडेंड दे रही है। इसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 7 मई 2026 है।

Also Read: निवेशकों की चांदी! इन 10 स्मॉल कैप कंपनियों ने अप्रैल में दिया बंपर रिटर्न, रिकवरी देख एक्सपर्ट्स भी हैरान

8 मई को कई बड़ी कंपनियां लिस्ट में

अगले शुक्रवार यानी 8 मई को सबसे ज्यादा कंपनियां एक्स-डिविडेंड होने जा रही हैं। BSE पर मौजूद डेटा के मुताबिक, इस दिन कुल 7 कंपनियां निवेशकों को अपना मुनाफा बाटेंगी।

  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India): यह बैंक 0.60 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे रहा है। इसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 8 मई 2026 है।
  • केएसबी लिमिटेड (KSB Ltd): कंपनी 4.40 रुपये का फाइनल डिविडेंड देगी। इसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 8 मई 2026 है।
  • लौरस लैब्स लिमिटेड (Laurus Labs Ltd): यह फार्मा कंपनी 1.20 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे रही है। इसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 8 मई 2026 है।
  • नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (National Aluminium Company Ltd): इस सरकारी कंपनी ने 2.00 रुपये का अंतरिम डिविडेंड तय किया है। इसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 8 मई 2026 है।
  • रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड (Ramkrishna Forgings Ltd): कंपनी अंतरिम डिविडेंड दे रही है, लेकिन पैसे का खुलासा नहीं किया है।। इसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 8 मई 2026 है।
  • सोमानी सिरामिक्स लिमिटेड (Somany Ceramics Ltd): यह कंपनी भी अंतरिम डिविडेंड दे रही है, लेकिन इसने भी पैसे का खुलासा नहीं किया है। इसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 8 मई 2026 है।
  • सुंदरम फास्टनर्स लिमिटेड (Sundram Fasteners Ltd): इस कंपनी ने 4.25 रुपये का अंतरिम डिविडेंड तय किया है। इसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 8 मई 2026 है।

निवेशकों के लिए यह जानना जरूरी

मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, निवेशकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि डिविडेंड पाने के लिए शेयर को ‘एक्स-डेट’ से कम से कम एक दिन पहले खरीदना जरूरी होता है। अगर आप एक्स-डेट के दिन या उसके बाद शेयर खरीदते हैं, तो आप उस डिविडेंड के हकदार नहीं होंगे। रिकॉर्ड डेट वह दिन होता है जब कंपनी अपने रजिस्टरों की जांच करती है कि किन-किन लोगों के पास उस दिन शेयर मौजूद हैं।

सिक्योरिटी कोड सिक्योरिटी का नाम कंपनी का नाम एक्स-डेट (Ex Date) डिविडेंड का प्रकार और पैसा (प्रति शेयर) रिकॉर्ड डेट (Record Date)
532505 UCOBANK यूको बैंक (UCO Bank) 4-मई-26 फाइनल डिविडेंड: ₹0.44 4-मई-26
500123 ELANTAS इलांटास बेक इंडिया लिमिटेड (Elantas Beck India Ltd) 5-मई-26 डिविडेंड: ₹7.50 5-मई-26
544362 HEXT हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Hexaware Technologies Ltd) 5-मई-26 अंतरिम डिविडेंड: ₹8.50 5-मई-26
530175 ODYSSEY ओडिसी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Odyssey Technologies Ltd) 6-मई-26 फाइनल डिविडेंड: ₹1.00 6-मई-26
532466 OFSS ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर लिमिटेड (Oracle Financial Services) 7-मई-26 अंतरिम डिविडेंड: ₹270.00 7-मई-26
532885 CENTRALBK सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) 8-मई-26 अंतरिम डिविडेंड: ₹0.60 8-मई-26
500249 KSB केएसबी लिमिटेड (KSB Ltd) 8-मई-26 फाइनल डिविडेंड: ₹4.40 8-मई-26
540222 LAURUSLABS लौरस लैब्स लिमिटेड (Laurus Labs Ltd) 8-मई-26 अंतरिम डिविडेंड: ₹1.20 8-मई-26
532234 NATIONALUM नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) 8-मई-26 अंतरिम डिविडेंड: ₹2.00 8-मई-26
532527 RKFORGE रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड (Ramkrishna Forgings Ltd) 8-मई-26 अंतरिम डिविडेंड 8-मई-26
531548 SOMANYCERA सोमानी सिरामिक्स लिमिटेड (Somany Ceramics Ltd) 8-मई-26 अंतरिम डिविडेंड 8-मई-26
500403 SUNDRMFAST सुंदरम फास्टनर्स लिमिटेड (Sundram Fasteners Ltd) 8-मई-26 अंतरिम डिविडेंड: ₹4.25 8-मई-26

Advertisement
First Published - May 2, 2026 | 2:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement