मुख्य सामग्री पर जाएं
बिज़नेस स्टैंडर्ड

NSE IPO Allotment: शेयर मिला या नहीं? ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

इश्यू साइज के लिहाज से NSE IPO दूसरा सबसे बड़ा इश्यू बन चुका है, जो केवल हुंडई इंडिया IPO से छोटा है, जो 27,858 करोड़ रुपये का था। बावजूद इसके निवेशकों की ओर से NSE IPO को अच्छा रिस्पांस मिला

NSE Stock Market

NSE

Last Updated: सितंबर 21, 2026 | 7:44 PM IST

NSE IPO Allotment Status: लंबे इंतजार के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE का शेयर लिस्ट होने वाला है। NSE का शेयर गुरुवार को BSE पर लिस्ट हो सकता है। 22569 करोड़ रुपये का IPO 21 सितंबर को 5.7 गुना भरकर बंद हुआ। पब्लिक इश्यू में निवेश करने वाले निवेशकों के खाते में शेयरों का अलॉटमेंट 22 सितंबर को हो सकता है।

NSE IPO को मिला अच्छा रिस्पांस

इश्यू साइज के लिहाज से NSE IPO दूसरा सबसे बड़ा इश्यू बन चुका है, जो केवल हुंडई इंडिया IPO से छोटा है, जो 27,858 करोड़ रुपये का था। बावजूद इसके निवेशकों की ओर से NSE IPO को अच्छा रिस्पांस मिला। IPO में जारी 8.86 करोड़ शेयरों के मुकाबले करीब 50.40 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। सबसे ज्यादा QIB कैटेगरी हिस्सा 12.68 गुना भरा।

कैटेगरी           सब्सक्रिप्शन (गुना)
QIB             12.68
NII               6.55
रिटेल            1.39
कर्मचारी        2.39
कुल              5.70

कब होगा शेयरों का अलॉटमेंट?

NSE IPO में जिन निवेशकों ने बोली लगाई है उनके खाते में 22 सितंबर को शेयरों का अलॉटमेंट हो सकता है। जबकि जिन्हें शेयर अलॉट नहीं होंगे उनके खाते में 23 सितंबर को रिफंड आ जाएगा। शेयरों की लिस्टिंग 24 सितंबर को BSE पर संभव है।

Also Read: NSE IPO 5.7 गुना भरकर बंद, गुरुवार को BSE पर होगी लिस्टिंग; GMP से कितनी कमाई का संकेत?

BSE वेबसाइट पर कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस?

  • सबसे पहले BSE के अप्लीकेशन स्टेटस पेज पर जाएं,
  • अब इश्यू टाइप में इक्विटी चुनें
  • लिस्ट से अपने IPO का नाम सलेक्ट करें
  • अब PAN या अप्लीकेशन नंबर दर्ज करें
  • दिए हुए कैप्चा को भरकर सबमिट पर क्लिक करें

SBI समेत कौन बेच रहा हिस्सेदारी?

NSE IPO में सबसे ज्यादा शेयर बेचने वाले शेयरधारकों में भारतीय स्टेट बैंक शामिल है। SBI करीब 1.60 करोड़ शेयर बेचेगा। इसके अलावा कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड करीब 1.19 करोड़ और अरांडा इन्वेस्टमेंट्स लगभग 1.12 करोड़ शेयर बेचेगा।

  • भारतीय स्टेट बैंक: करीब 1.60 करोड़ शेयर
  • कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड: करीब 1.19 करोड़ शेयर
  • अरांडा इन्वेस्टमेंट्स: करीब 1.12 करोड़ शेयर
  • एमएस स्ट्रैटेजिक: 1.10 करोड़ शेयर
  • न्यू इंडिया एश्योरेंस: 1.05 करोड़ शेयर
  • SBI कैपिटल मार्केट्स: करीब 87.81 लाख शेयर
  • बैंक ऑफ बड़ौदा: करीब 76.90 लाख शेयर
  • स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया: करीब 61.88 लाख शेयर
  • जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन: करीब 61.88 लाख शेयर
  • यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस: 60 लाख शेयर
  • ओरिएंटल इंश्योरेंस: करीब 49.57 लाख शेयर
  • नेशनल इंश्योरेंस कंपनी: 40 लाख शेयर
  • ICICI लोम्बार्ड: 23.50 लाख शेयर
  • इंडियन बैंक: 15 लाख शेयर

इसके अलावा कई विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशक भी अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।

पहले से छोटा क्यों हुआ NSE का IPO?

NSE IPO में पहले करीब 14.9 करोड़ शेयर बेचने की योजना थी। बाद में कई शेयरहोल्डर्स ने बेचे जाने वाले शेयरों की संख्या घटा दी। SBI ने अपनी पेशकश करीब 2.47 करोड़ से घटाकर लगभग 1.60 करोड़ शेयर कर दी।

एमएस स्ट्रैटेजिक ने भी अपनी बिक्री करीब 1.60 करोड़ से घटाकर 1.10 करोड़ शेयर कर दी। इसके बाद IPO में बेची जाने वाली हिस्सेदारी करीब 6 फीसदी से घटकर लगभग 5.11 फीसदी रह गई। इश्यू का अनुमानित साइज भी करीब 30,000 करोड़ रुपये से घटकर 22,569 करोड़ रुपये हो गया।

Advertisement