Business Standard
Advertisement
Editorial: भारत की पीवीसी आयात नीति; क्या न्यूनतम आयात मूल्य उद्योग की रक्षा करेगा या बढ़ाएगा लागत?जेनज़ी से आगे की कहानी: सत्ता से क्यों नाराज हो रहा है अभिजात वर्ग?टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के लिए 1,550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 3,600 रोजगार की संभावनाचुनावी साल में योगी सरकार का एक्सप्रेसवे-उद्योग पर बड़ा दांव, पेश किया ₹59,019 करोड़ का अनुपूरक बजटStock Market: शेयर बाजार की 4 दिन की रैली खत्म! Sensex-Nifty क्यों गिरे?भारत बनेगा दुनिया का बड़ा Fuel Export Hub? तेल से होगी तगड़ी कमाई!Bharti Airtel Q1 Results: नए ग्राहकों और महंगे रिचार्ज प्लान से एयरटेल का मुनाफा 37% उछला, 1.49 करोड़ नए यूजर्स जुड़ेNykaa Q1 Results: मुनाफा 3.3 गुना बढ़कर ₹79.76 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी 29% की जोरदार बढ़तExplainer: ₹1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड अब पर्याप्त नहीं? एक्सपर्ट्स ने 30-40-50 उम्र वालों के लिए बताई सही रणनीतिNFO Alert: जियो ब्लैकरॉक का पहला ETF लॉन्च, ₹500 से टॉप-50 कंपनियों में निवेश का मौका
अन्य समाचार सपा नेता की हत्या : विरोध में ग्रामीणों ने की आगजनी
'

सपा नेता की हत्या : विरोध में ग्रामीणों ने की आगजनी

PTI

- July,21 2012 6:44 PM IST

उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के जिगना क्षेत्र में आज अग्यात हमलावरों ने समाजवादी पार्टी

वारदात के विरोध में ग्रामीणों ने इलाहाबाद-मिर्जापुर मार्ग जाम करके दो रोडवेज बसों में आग लगा दी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सुबह अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जाने के लिये निकले सपा की छानबे विधानसभा इकाई के उपाध्यक्ष बालेश्वर बिंद :37: का खून से लथपथ शव थोड़ी देर बाद बछेड़ा कलां गांव के पास एक झाड़ी से बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि बिंद कल लखनउ से वापस लौटने के बाद आज सुबह किसी का टेलीफोन आने पर तीन-चार घंटे बाद लौटने की बात कहकर घर से निकले थे। पुलिस इस वारदात को चुनावी रंजिश का मामला मान रही है।

सूत्रों ने बताया बिंद की हत्या की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने इलाहाबाद-मिर्जापुर मार्ग पर रास्ता जाम किया और वहां से गुजर रही रोडवेज की दो बसों में आग लगा दी तथा एक अन्य बस पर पथराव किया।

स्थिति के मद्देनजर मौके पर व्यापक पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement