Business Standard
Advertisement
शेयर बाजार में मंदी की मार, टॉप-5 कंपनियों के ₹1 लाख करोड़ रुपये स्वाहा; TCS को लगा सबसे बड़ा झटकापश्चिम एशिया संकट से सरकार ने लिया सबक, LPG उत्पादन के लिए 21 रिफाइनरियों को दिए नए टारगेटLPG e-KYC की आज आखिरी तारीख, नहीं कराया तो घरेलू रेट पर सिलेंडर मिलने में आएगी दिक्कतदिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाजE20 पर फिर सरकार की सफाई: सिर्फ एथेनॉल वाले पेट्रोल से नहीं घटता माइलेज, कई और फैक्टर्स भी शामिलAI नौकरियां छीनेगा या बनाएगा अमीर? ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक कियोसाकी ने युवाओं को दी खास सलाहDividend Stocks: 450% का मोटा डिविडेंड! हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सविदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफा
अन्य समाचार मनमोहन ने करुणा से कहा, तमिलों के पुनर्वास के लिए राजपक्षे से की चर्चा
'

मनमोहन ने करुणा से कहा, तमिलों के पुनर्वास के लिए राजपक्षे से की चर्चा

PTI

- July,17 2012 6:04 AM IST

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपनी सरकार के महत्वपूर्ण घटक दल द्रमुक को बताया है कि उन्होंने श्रीलंका में तमिलों के पुनर्वास के लिए जरूरी कदमों पर वहां के राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे से बात की थी ।

द्रमुक प्रमुख एम करुणानिधि को 25 जून को लिखे में प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने मुद्दे पर राजपक्षे से भी चर्चा की थी ।

प्रधानमंत्री ने यह पत्र करुणानिधि के पत्र के जवाब में लिखा जिसमें तमिलों के बारे में श्रीलंका के एक मंत्री की विवादास्पद टिप्पणियों पर आपत्ति जताई गई थी ।

मनमोहन ने लिखा कि उन्होंने 21 जून को रियो डे जैनीरो में श्रीलंका के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान श्रीलंकाई तमिलों के पुनर्वास का मुद्दा उठाया था ।

द्रमुक मुख्यालय द्वारा यहां जारी पत्र में कहा गया, मैंने श्रीलंका के भीतर उचित राजनीतिक और अन्य प्रबंधों की आवश्यकता पर भी जोर दिया था जिससे कि तमिल गरिमा के साथ रह सकें और श्रीलंका में घर जैसा महसूस कर सकें ।

द्रमुक प्रमुख ने श्रीलंकाई मंत्री चंपिका रणवाका की अत्यधिक भड़काउ टिप्पणी के बारे में प्रधानमंत्री को लिखा था । श्रीलंकाई मंत्री ने अपनी टिप्पणी में श्रीलंका में तमिलों के खिलाफ हिंसक प्रतिघात की धमकी दी थी ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement