Advertisement
तेल की कीमतें घटीं, फिर भी सरकार को हो सकता है ₹1.65 लाख करोड़ का नुकसानOpening Bell: सेंसेक्स 425 अंक उछला, निफ्टी 24125 के पार; RIL में 2.5% से ज्यादा की तेजीDalmia Bharat का बड़ा विस्तार प्लान, जुटाएगी 4,000 करोड़ रुपयेNRI के पैसे पर RBI की पैनी नजर! अब रोजाना जारी हो सकते हैं अरबों डॉलर की आमद के आंकड़े18,000 करोड़ की AI सिटी पर बवाल! किसानों ने कहा, हमारी जमीन नहीं तो कोई सौदा नहींBond Ratings: कंपनियों की वित्तीय सेहत बिगड़ रही है? रेटिंग डाउनग्रेड ने बढ़ाई चिंताईशा अंबानी का बड़ा प्लान, ब्यूटी मार्केट में नई जंग शुरूMahindra Lifespaces: FY30 तक ₹10,000 करोड़ की बिक्री का लक्ष्य, क्या सफल होगी रणनीति?स्मार्टफोन नहीं, अब टैबलेट मचा रहे धमाल! बिक्री और निर्यात में रिकॉर्ड उछालछोटे शहरों पर BMW की नजर, 2026 में लॉन्च होंगे 26 नए मॉडल
अन्य समाचार अमित शाह समर्थकों का अभिवादन करने के लिए चेन्नई की सड़क पर पैदल चले
'

अमित शाह समर्थकों का अभिवादन करने के लिए चेन्नई की सड़क पर पैदल चले

PTI

- November,23 2020 4:53 AM IST

21 नवम्बर (भाषा) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को यहां लोगों को आश्चर्यचकित करते हुए अपने समर्थकों का अभिवादन करने के लिए प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए अपने वाहन से बाहर निकले और हवाई अड्डे के बाहर व्यस्त जीएसटी रोड पर पैदल चलने लगे।

शाह शहर की दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे है। उन्होंने महानगर के लोगों को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनके लिए तमिलनाडु में होना बड़ी बात है।

शाह को दिन में तमिलनाडु सरकार के एक कार्यक्रम में भाग लेना है जहां वह चेन्नई मेट्रो रेल के दूसरे चरण समेत 67 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंग और आधारशिला रखेंगे।

दिल्ली से पहुंचने के तुरन्त बाद शाह की अगवानी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी, उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम, मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्यों और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एल मुरुगन और अन्य लोगों ने की।

हवाई अड्डे से बाहर निकलने के बाद शाह की कार अचानक रूकी और वह भाजपा और अन्नाद्रमुक कार्यकर्ताओं का अभिवादन करने के लिए कुछ दूर पैदल चले।

शाह के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये है। दौरे के दौरान उनके अगले साल अप्रैल-मई में प्रस्तावित तमिलनाडु विधानसभा चुनावों पर राज्य भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करने की संभावना है।

इस बीच शाह ने ट्वीट कर प्यार और समर्थन के लिए शहर का धन्यवाद किया।

उन्होंने जीएसटी रोड पर पदयात्रा की वीडियो क्लिप के साथ एक ट्वीट में कहा, ‘‘तमिलनाडु में होना हमेशा शानदार रहा है। इस प्यार और समर्थन के लिए चेन्नई को धन्यवाद।’’

भाषा

देवेंद्र पवनेश

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement