Advertisement
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए पर मुहर: 100% शुल्क-मुक्त पहुंच, निवेश और रोजगार के नए अवसरों का रास्ता खुला26th Business Standard-Seema Nazareth Award: पूर्व विदेश सचिव श्याम सरन ने मीडिया को दी ‘संवाद’ की नसीहतसन फार्मा ने ऑर्गेनान पर लगाया बड़ा दांव, 11.75 अरब डॉलर में खरीदने का ऐलानसंजय कपूर संपत्ति विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा— मध्यस्थता अपनाएं, लड़ने की यह उम्र नहीं हैसर्ट-इन की बड़ी चेतावनी: क्लॉड मिथोस जैसे AI मॉडल से बढ़ा साइबर हमलों का खतरा, रहें सावधानबंगाल चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में वादे तो बड़े, पर आर्थिक गुंजाइश कमआबकारी नीति मामला: केजरीवाल ने अदालत को लिखा पत्र, सुनवाई में नहीं होंगे शामिलमुख्य आर्थिक सलाहकार का विजन: ऊर्जा संकट और आर्थिक दिक्कतों का समाधान है ‘उत्पादकता में बढ़ोतरी’निजी बैंकों में तकनीक का असर: ऐक्सिस, HDFC और RBL बैंक में घटी कर्मचारियों की संख्याआरबीआई का बड़ा फैसला: अन रेटेड लोन पर 150% जोखिम भार की सीमा अब ₹500 करोड़ हुई
अन्य समाचार शाह ने भ्रष्टाचार, वंशवाद की राजनीति को लेकर द्रमुक पर साधा निशाना
'

शाह ने भ्रष्टाचार, वंशवाद की राजनीति को लेकर द्रमुक पर साधा निशाना

PTI

- November,22 2020 4:35 AM IST

21 नवम्बर (भाषा) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु में एम के स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति को लेकर शनिवार को निशाना साधा और दावा किया कि उसे राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ेगा

द्रमुक और उसकी सहयोगी कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए शाह ने कहा कि दोनों दलों को भ्रष्टाचार के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है।

शाह ने तमिलनाडु के चेन्नई शहर की पेयजल आपूर्ति को पूरा करने के लिए पांचवें जलाशय को शहर को समर्पित किया और राज्यभर में विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में वंशवाद की राजनीति, भ्रष्टाचार और जातिवाद को खत्म करने की लड़ाई छेड़ दी है।

उन्होंने कहा, ‘‘उनके नेतृत्व में जब हमने राज्य के चुनाव लड़े, तो वंशवादी दलों को हार का सामना करना पड़ा।’’

उन्होंने द्रमुक का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा, ‘‘अब तमिलनाडु में एक वंशवादी पार्टी के चुनाव हारने की बारी है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों पर काम नहीं करती है, केवल वंशवाद की राजनीति को आगे ले जाती है।’’

तमिलनाडु में अप्रैल-मई 2021 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है और अन्नाद्रमुक ने चुनाव के लिए भाजपा के साथ अपना गठबंधन जारी रखने की घोषणा की है।

भ्रष्टाचार पर शाह ने द्रमुक और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इस संबंध में बात करने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बहुत आश्चर्य होता है जब द्रमुक और कांग्रेस के मित्र भ्रष्टाचार की बात करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिनके नेतृत्व में 2जी घोटाला हुआ, जहां लाखों-करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार हुए.... उन्हें भ्रष्टाचार के बारे में बोलने का क्या अधिकार है। भ्रष्टाचार के आरोप लगाने से पहले, देखें, कि आपके परिवार में क्या हुआ था।’’

द्रमुक नेताओं कनिमोझी और ए राजा 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला मामले में आरोपी थे लेकिन सीबीआई अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था।

जांच एजेंसी ने अब निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में अपील की है।

शाह ने यह भी पूछा कि संप्रग सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में दस साल तक सत्ता में रहने के बावजूद तमिलनाडु के लिए द्रमुक ने क्या किया।

भाषा

देवेंद्र मनीषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement