Advertisement
तेल की कीमतें घटीं, फिर भी सरकार को हो सकता है ₹1.65 लाख करोड़ का नुकसानOpening Bell: सेंसेक्स 425 अंक उछला, निफ्टी 24125 के पार; RIL में 2.5% से ज्यादा की तेजीDalmia Bharat का बड़ा विस्तार प्लान, जुटाएगी 4,000 करोड़ रुपयेNRI के पैसे पर RBI की पैनी नजर! अब रोजाना जारी हो सकते हैं अरबों डॉलर की आमद के आंकड़े18,000 करोड़ की AI सिटी पर बवाल! किसानों ने कहा, हमारी जमीन नहीं तो कोई सौदा नहींBond Ratings: कंपनियों की वित्तीय सेहत बिगड़ रही है? रेटिंग डाउनग्रेड ने बढ़ाई चिंताईशा अंबानी का बड़ा प्लान, ब्यूटी मार्केट में नई जंग शुरूMahindra Lifespaces: FY30 तक ₹10,000 करोड़ की बिक्री का लक्ष्य, क्या सफल होगी रणनीति?स्मार्टफोन नहीं, अब टैबलेट मचा रहे धमाल! बिक्री और निर्यात में रिकॉर्ड उछालछोटे शहरों पर BMW की नजर, 2026 में लॉन्च होंगे 26 नए मॉडल
अन्य समाचार मोदी सरकार में सुरक्षा बलों का मनोबल ऊंचा :अमित शाह
'

मोदी सरकार में सुरक्षा बलों का मनोबल ऊंचा :अमित शाह

PTI

- November,22 2020 4:34 AM IST

21 नवंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के तहत देश के सुरक्षा बलों का मनोबल ऊंचा है। इसके साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सीमाएं भी अधिक सुरक्षित हो जाएंगी।

जम्मू के नगरोटा में बृहस्पतिवार को भारी हथियारों से लैस जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों के मुठभेड़ में मारे जाने का जिक्र करते अमित शाह ने उन्हें रोकने के लिए सुरक्षा बलों के ‘ऊंचे मनोबल’ को श्रेय दिया।

उन्होंने कहा, "हमारे पड़ोसी द्वारा भेजे गए चार आतंकवादी भारी तबाही मचाना चाहते थे। लेकिन उन्हें रोका दिया गया। वे भारी हथियारों से लैस थे और मुठभेड़ में मारे गए। मोदी के तहत सुरक्षा बलों का मनोबल ऊंचा है।"

चेन्नई के लिए पांचवां जलाशय समर्पित करने और राज्य में विभिन्न अधारभूत ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद शाह ने अपने संबोधन में कहा, "मैं उन सुरक्षाकर्मियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने देश को सुरक्षित बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी।"

शाह ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित रहेंगी और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा ।

भाषा

अविनाश उमा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement