Business Standard
Advertisement
Financial Freedom: आखिर कितनी कमाई और बचत के बाद आप नौकरी की मजबूरी से बाहर निकल सकते हैं?चांदी के आभूषणों की शुद्धता जांचना अब होगा और आसान, BIS दो साल में बढ़ाएगा हॉलमार्किंग नेटवर्कभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त के पहले हफ्ते में ₹12,921 करोड़ का निवेशMCap: शेयर बाजार में उछाल से चार कंपनियों का मार्केट कैप 1.43 लाख करोड़ बढ़ा, SBI रहा टॉप गैनरदिल्ली में 14 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टआम यूजर्स के लिए UPI लेनदेन पूरी तरह रहेगा फ्री, MDR चार्जेस की खबरों को सरकार ने किया खारिजPM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से की बात, भारत-अमेरिका व्यापार व अन्य मुद्दों पर हुई चर्चाफ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन
अन्य समाचार पश्चिम बंगाल भाजपा ने पुलिस पर अपने कार्यकर्ता की हत्या का आरोप लगाया
'

पश्चिम बंगाल भाजपा ने पुलिस पर अपने कार्यकर्ता की हत्या का आरोप लगाया

PTI

- September,04 2020 4:23 AM IST

तीन सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल में दिनाजपुर जिले के रायगंज इलाके में भाजपा के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। भगवा दल ने बृहस्पतिवार को स्थानीय पुलिस पर अपने कार्यकर्ता को पीटने और गोली मारने का आरोप लगाया। आरोप को पुलिस ने खारिज किया है।

इलाके में हाल में घटित हुई डकैती की घटना के सिलसिले में पूछताछ के लिए रायगंज के स्थानीय थाने में बुधवार शाम को 24 साल के अनूप रॉय को बुलाया गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, " हमने डकैती के मामले में चार लोगों के गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने अनूप रॉय का नाम लिया, इसलिए हमने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था।"

उन्होंने बताया, " थाने पहुंचने के बाद वह बेहोश हो गया। हम उसे एक सरकारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट कहती है कि उसकी मौत मस्तिष्क की नस फट जाने की वजह से हुई है।"

रॉय भाजपा की स्थानीय इकाई के कार्यकर्ता था।

पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने आरोप लगाया "रॉय को पहले पीटा गया और फिर पुलिस अधिकारियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।"

घोष ने कहा, " हम चाहते हैं कि स्वतंत्र जांच हो तथा घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाए।"

बहरहाल, पुलिस ने कहा कि मृतक के शव पर गोली लगने का कोई निशान नहीं है।

तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता के अग्रवाल ने भाजपा से घटना का राजनीतिकरण नहीं करने का आग्रह किया।

रॉय के परिवार के सदस्यों ने भी उसकी मौत की जांच की मांग की है।

भाषा

नोमान उमा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement