Business Standard
Advertisement
अमेरिका-ईरान समझौते का दिख रहा असर, होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए रवाना हुए उर्वरकों से लदे 4 जहाजब्रह्मोस मिसाइल का नया अवतार: वजन में हल्की और स्टेल्थ तकनीक से लैस, दुश्मनों के छूटेंगे पसीनेMeta की बड़ी डील: फिनटेक कंपनी CRED में लगाए 90 करोड़ डॉलर, कुणाल शाह बने व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेडइन्फो एज का बड़ा दांव: 50 से अधिक AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स में किया ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का निवेशब्रिटिश पीएम कीर स्टॉर्मर का भावुक इस्तीफा, क्या अधर में लटक जाएगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता?US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने कहा: समय सीमा की चिंता अमेरिका की है, मुझे इसकी कोई फिक्र नहींआर्थिक मोर्चे पर झटका: मई में 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आई भारत के 8 मुख्य सेक्टर्स की ग्रोथरिकॉर्ड उछाल: भारत में शुद्ध FDI 4 गुना बढ़कर $6.58 अरब के पार, विदेशी निवेशकों का बढ़ा भरोसाUS-Iran Peace Deal: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- ईरान से बातचीत ने युद्ध खत्म करने की मजबूत नींव रखीअमेरिकी अर्थव्यवस्था के ‘धुरंधर’ और फेड के पूर्व प्रमुख एलन ग्रीनस्पैन का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
अन्य समाचार शाह ने की प्रधानमंत्री के ‘गंदगी भारत छोड़ो’ अभियान से जुड़ने की अपील
'

शाह ने की प्रधानमंत्री के ‘गंदगी भारत छोड़ो’ अभियान से जुड़ने की अपील

PTI

- August,10 2020 4:54 AM IST

आठ अगस्त (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को लोगों से अपील की कि वे आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक सप्ताह लंबे ‘‘गंदगी भारत छोड़ो’’ अभियान चलाने के आह्वान से जुड़ें।

राजधानी स्थित राजघाट के समीप नवनिर्मित ‘‘राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र’’(आरएसके) का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आजादी के आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी के दिये नारे ‘‘अंग्रेजो भारत छोड़ो’’ की तर्ज पर ‘‘गंदगी भारत छोड़ो’’ का आह्वान किया।

शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मोदी सरकार पहले दिन से ही स्वच्छ भारत के प्रति संकल्पित रही है। आज 'गंदगी भारत छोड़ो' का नारा मोदी जी की स्वच्छता के प्रति कटिबद्धता को पुनः दर्शाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी देशवासियों से अपील करता हूं कि मोदी जी के इस आह्वान के साथ जुड़े और 15 अगस्त तक एक सफल स्वच्छता अभियान चलाएं।’’

प्रधानमंत्री ने ‘‘गंदगी भारत छोड़ो’’ अभियान चलाने का आह्वान करते हुए कहा कि ‘‘स्वच्छ भारत अभियान’’ ने हर देशवासी के आत्मविश्वास और आत्मबल को बढ़ाया है तथा इससे जो चेतना पैदा हुई है, उसका बहुत बड़ा लाभ कोरोना वायरस के विरुद्ध लड़ाई में मिल रहा है।

प्रधानमंत्री ने सभी से आग्रह किया कि इस अभियान में शामिल होने के दौरान वे दो गज़ की दूरी, मास्क के ज़रूरी नियम को ना भूलें।

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस हमारे मुंह और नाक के रास्ते ही फैलता भी है और फलता-फूलता भी है। ऐसे में मास्क, दूरी और सार्वजनिक स्थानों पर ना थूकने के नियम का सख्ती से पालन करना है। खुद को सुरक्षित रखते हुए, इस व्यापक अभियान को हम सभी सफल बनाएंगे।’’

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र उमा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement