Business Standard
Advertisement
सीमेंट सेक्टर में फिलहाल चुनिंदा दांव की सलाह, JK Cement बनी नुवामा की टॉप पिक2047 तक 500 एयरपोर्ट! ब्लू डार्ट ने बताया भारत के लॉजिस्टिक्स सेक्टर का भविष्य कितना बड़ारुपये की कमजोरी से अटके PLI दावे! ऑटो कंपनियों ने सरकार से लगाई गुहारStock Market Today: बाजार खुलते ही बढ़ सकती है हलचल! एशियाई बाजार टूटे, कच्चा तेल 78 डॉलर के पारकंपनियों को बड़ा झटका! मई में नए ऑर्डर 46% घटे, 13 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा कारोबार20% और टूट सकता है भारतीय बाजार! मार्क फेबर की चेतावनी से निवेशकों में बढ़ी चिंताअब घर-गाड़ी नहीं, अनुभवों पर खर्च करेगी नई पीढ़ी! रिपोर्ट में सामने आया बड़ा बदलावSpaceX के मेगा IPO ने बदला खेल! वैश्विक बाजार में भारत की हिस्सेदारी 6 साल के निचले स्तर परUPI के बाद अब ULI बदल सकता है लोन लेने का तरीका, RBI गवर्नर का बड़ा बयान13 साल बाद फिर गूंजेगी ट्रेडिंग की घंटी? 118 साल पुराने कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज की वापसी की तैयारी
अन्य समाचार मंडेला का संघर्ष, मूल्य लोगों के प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा : शाह
'

मंडेला का संघर्ष, मूल्य लोगों के प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा : शाह

PTI

- July,20 2020 4:43 AM IST

18 जुलाई (भाषा) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के महान नेता नेल्सन मंडेला को याद किया और कहा कि रंगभेद विरोधी नेता का संघर्ष

शांति और स्वतंत्रता की संस्कृति के प्रति दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति के योगदान को रेखांकित करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किया था।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस पर, आइए, एक ऐसे दिग्गज को याद करें, जिन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस तक सामाजिक न्याय, स्वतंत्रता और समानता के लिए संघर्ष किया। नेल्सन मंडेला का संघर्ष, मूल्य और शांति का संदेश दुनिया भर के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।’’

मंडेला का जन्म 18 जुलाई, 1918 को हुआ था और उन्होंने 1994 से 1999 तक दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।

इस बीच, गृह मंत्री ने एक अलग ट्वीट में प्रख्यात गणितज्ञ सी एस शेषाद्रि के निधन पर शोक व्यक्त किया।

शाह ने कहा, ‘‘गणितीय क्षितिज में एक बड़ी हस्ती प्रोफेसर श्री सी एस शेषाद्री जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्हें बीजीय ज्यामिति के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और शिष्यों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति शांति।’’

शेषाद्री का शुक्रवार को चेन्नई में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।

भाषा. अमित मनीषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement