Business Standard
Advertisement
सीमेंट सेक्टर में फिलहाल चुनिंदा दांव की सलाह, JK Cement बनी नुवामा की टॉप पिक2047 तक 500 एयरपोर्ट! ब्लू डार्ट ने बताया भारत के लॉजिस्टिक्स सेक्टर का भविष्य कितना बड़ारुपये की कमजोरी से अटके PLI दावे! ऑटो कंपनियों ने सरकार से लगाई गुहारStock Market Today: बाजार खुलते ही बढ़ सकती है हलचल! एशियाई बाजार टूटे, कच्चा तेल 78 डॉलर के पारकंपनियों को बड़ा झटका! मई में नए ऑर्डर 46% घटे, 13 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा कारोबार20% और टूट सकता है भारतीय बाजार! मार्क फेबर की चेतावनी से निवेशकों में बढ़ी चिंताअब घर-गाड़ी नहीं, अनुभवों पर खर्च करेगी नई पीढ़ी! रिपोर्ट में सामने आया बड़ा बदलावSpaceX के मेगा IPO ने बदला खेल! वैश्विक बाजार में भारत की हिस्सेदारी 6 साल के निचले स्तर परUPI के बाद अब ULI बदल सकता है लोन लेने का तरीका, RBI गवर्नर का बड़ा बयान13 साल बाद फिर गूंजेगी ट्रेडिंग की घंटी? 118 साल पुराने कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज की वापसी की तैयारी
अन्य समाचार प्रधानमंत्री के लद्दाख दौरे से वीर सैनिकों का मनोबल बढ़ेगा : अमित शाह
'

प्रधानमंत्री के लद्दाख दौरे से वीर सैनिकों का मनोबल बढ़ेगा : अमित शाह

PTI

- July,03 2020 3:43 PM IST

तीन जुलाई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लद्दाख यात्रा की सराहना की और कहा कि उनके इस दौरे से "हमारे वीर जवानों" का मनोबल बढ़ेगा।

प्रधानमंत्री मोदी का लद्दाख दौरा भारतीय सेना और चीन की पीएलए पीपुल्स (लिबरेशन आर्मी) के बीच ऊंचाई वाले क्षेत्र में चल रहे गतिरोध के बीच हुआ है।

शाह ने टवीट किया, ‘‘आगे बढ़कर नेतत्व कर रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लद्दाख में एक अग्रिम चौकी पर सेना, वायु सेना और आईटीबीपी के हमारे बहादुर और साहसी जवानों के साथ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री की यह यात्रा निश्चित रूप से हमारे वीर जवानों का मनोबल बढ़ाएगी।"

उन्होंने सैनिकों के साथ मोदी की कई तस्वीरों को भी पोस्ट किया।

प्रधानमंत्री शुक्रवार को लेह पहुंचे जहां उन्होंने सेना, वायु सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ बातचीत की।

मोदी प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के साथ सुबह करीब साढ़े नौ बजे लेह पहुंचे।

भाषा अविनाश नीरज

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement