Business Standard
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला
अन्य समाचार दलित किशोरी से बलात्कार का आरोपी युवक गिरफ्तार
'

दलित किशोरी से बलात्कार का आरोपी युवक गिरफ्तार

PTI

- May,05 2020 10:53 AM IST

पांच मई (भाषा) बांदा से सटे चित्रकूट जिले के राजापुर क्षेत्र में सोमवार को 14 साल की दलित किशोरी से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 साल की दलित किशोरी गांव से कुछ दूरी पर महुआ के फूल बीनने गयी थी, जहां गांव के ही 21 वर्षीय युवक अनयन कुमार ने उसे पास के खेत में ले जाकर उससे बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि घर लौटी किशोरी ने पूरा वाकया परिजनों को बताया।

सूचना मिलने पर देर शाम मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक अनयन कुमार को आईपीसी की धारा-376 (बलात्कार), 506 (जान से मारने की धमकी देना) के अलावा अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है और आरोपी युवक को आज संबंधित न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा।

भाषा सं सलीम नेहा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement