Business Standard
Advertisement
रिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ43 साल बाद तोशाखाना के उपहारों की बड़ी नीलामी, कोई भी भारतीय नागरिक ऑनलाइन लगा सकता है बोलीस्मार्टफोन मार्केट में Amber Enterprises की एंट्री, Oppo के साथ हुई बड़ी डील; ब्रोकरेज ने बढ़ाई कंपनी की रेटिंगरिलायंस इन्फ्रा फंड हेराफेरी केस: सेबी ने दूसरी बार ठुकराई अनिल अंबानी की दलील, लग सकता है बड़ा बैनDelhi-NCR में अब AI काटेगा चालान! सड़कों पर शुरू हुआ नया सिस्टम, जरा सी लापरवाही पड़ेगी भारी
अन्य समाचार देश भर के लोग संस्कृति के लिहाज से जुदा लेकिन मोदी के मामले में एक : शाह
'

देश भर के लोग संस्कृति के लिहाज से जुदा लेकिन मोदी के मामले में एक : शाह

PTI

- May,10 2019 5:03 AM IST

शाह ने यहां एक रैली में कहा कि कांग्रेस जो 55 साल में नहीं कर पाई वो मोदी नीत सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए पिछले पांच साल में कर दिखाया है।

उन्होंने कहा, “मैंने चुनाव प्रचारों के लिए लगभग सभी राज्यों का दौरा किया है। देश भर के लोगों की पसंद एवं संस्कृति अलग-अलग है लेकिन हर जगह एक बात समान है और वह है मोदी के पक्ष में लगने वाले नारे।”

भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष गर्मी में तापमान बढ़ते ही छुट्टियों पर चले जाते हैं।

उन्होंने कहा, “एक तरफ आपके पास मोदी हैं जिन्होंने 20 साल में एक भी छुट्टी नहीं ली है। वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी हैं जो लंबी छुट्टी के लिए अज्ञात स्थानों पर चले जाते हैं, जिसके बारे में उनकी मां को भी पता नहीं होता है।”

साथ ही शाह ने कहा कि लोग “ऐसे नेता की तलाश कर रहे हैं जो देश के प्रति अपना जीवन समर्पित करे न कि अपने परिवार का हित साधे।”

उन्होंने कहा, “मोदी नीत सरकार ने गरीबों के लिए जो पांच साल में किया है वह कांग्रेस 55 साल में भी नहीं कर पाई।”

उन्होंने अपनी पार्टी के केंद्र में फिर से सत्ता में आने पर घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने की बात दोहराते हुए कहा, “जब घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए एनआरसी लाया गया, राहुल बाबा एवं कंपनी ने मानवाधिकारों का मुद्दा उठाया। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि जब बेकसूर जवानों को मारा जा रहा था और उनका परिवार भुगत रहा था तब उनकी चिंता कहां गई थी?”

झारखंड में राजग सरकार की विकास पहलों के बारे में भाजपा प्रमुख ने कहा कि उनकी सरकार ने हजारीबाग और दुमका में मेडिकल कॉलेज खोले, रांची में कैंसर अस्पताल स्थापित किया और पतरातु में 4,000 मेगावॉट का ऊर्जा संयंत्र शुरू किया।

शाह ने कहा, “13वें वित्त आयोग में संप्रग सरकार ने झारखंड के विकास के लिए 55,253 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। मोदी सरकार ने राज्य को पांच सालों में तीन लाख करोड़ रुपये से ऊपर की राशि दी है।’’

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement