Business Standard
Advertisement
रिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ43 साल बाद तोशाखाना के उपहारों की बड़ी नीलामी, कोई भी भारतीय नागरिक ऑनलाइन लगा सकता है बोलीस्मार्टफोन मार्केट में Amber Enterprises की एंट्री, Oppo के साथ हुई बड़ी डील; ब्रोकरेज ने बढ़ाई कंपनी की रेटिंगरिलायंस इन्फ्रा फंड हेराफेरी केस: सेबी ने दूसरी बार ठुकराई अनिल अंबानी की दलील, लग सकता है बड़ा बैनDelhi-NCR में अब AI काटेगा चालान! सड़कों पर शुरू हुआ नया सिस्टम, जरा सी लापरवाही पड़ेगी भारी
अन्य समाचार मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री : अमित शाह
'

मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री : अमित शाह

PTI

- May,10 2019 4:53 AM IST

उज्जैन में भाजपा उम्मीदवार अनिल फिरोजिया के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मैं पूरे देश में घूमा हूं। जहां भी गया हूं, हर जगह मोदी...मोदी का नारा ही सुनाई देता है। उन्होने कहा, ‘‘यह नारा सिर्फ चुनावी नारा नहीं है। यह नारा मोदी जी को देश की सवा सौ करोड़ जनता का आशीर्वाद है। यह नारा बताता है कि मोदी जी 23 मई को एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं।’’

उन्होंने कहा कि जनता के इस प्रेम के पीछे वो काम हैं, जो मोदी जी ने पांच सालों में किए हैं। एक तरफ मोदी जी हैं, जो 20 सालों से एक भी छुट्टी लिए बिना, रोजाना 18 घंटे काम करते हैं। दूसरी तरफ राहुल बाबा हैं, जो जरा सी गर्मी बढ़ते ही विदेश भाग जाते हैं। पूरी कांग्रेस और उनकी मां उन्हें ढूंढती रहती है।

शाह ने कहा कि आप भाजपा के उम्मीदवार अनिल फिरोजिया जी को इसलिए वोट मत दीजिए कि भाजपा की सरकारों ने विकास किया है। बल्कि उन्हें इसलिए वोट दीजिए कि मोदी जी की सरकार ने देश को सुरक्षित बनाया है। सोनिया-मनमोहन की यूपीए सरकार के समय आतंकी आते थे और जवानों के सिर काटकर ले जाते थे, लेकिन सरकार के मुंह से आवाज नहीं निकलती थी। अभी पुलवामा हमला हुआ, हमारे 40 जवान शहीद हो गए। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने वायुसेना को आदेश दिया और हमारे जवानों ने बालाकोट पर बम गिरा कर आतंकियों के पुर्जे-पुर्जे बिखेर दिए। प्रधानमंत्री ने देश को उन देशों में शामिल करा दिया है, जो अपने जवानों की शहादत का बदला लेते हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद पूरे देश में खुशी की लहर थी। बस दो जगह मातम था। एक पाकिस्तान में और दूसरा राहुल बाबा के दफ्तर में। इनके चेहरे का नूर उड़ गया, जैसे आतंकी इनके चचेरे-ममेरे भाई हों।

शाह ने कहा कि राहुल बाबा के साथी उमर अब्दुल्ला कहते हैं कि कश्मीर में अलग से प्रधानमंत्री होना चाहिए। ये कश्मीर को भारत से अलग करना चाहते हैं। लेकिन मैं कहता हूं आप भाजपा को जिताइये, 23 मई को फिर से मोदी जी की सरकार बनाइये, उनकी सरकार बनते ही हम कश्मीर से धारा 370 हटा देंगे। उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपने शरीर में जान रहते कश्मीर को भारत से अलग नहीं होने देगा।

उज्जैन में सभा के बाद भाजपा अध्यक्ष शाह ने रात 9 बजे पुराने भोपाल शहर में भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थन में लगभग चार किलोमीटर लम्बा रोड शो किया। रोड शो में अनेक भाजपा कार्यकर्ता भाजपा के झंडे लेकर चल रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मोदी… मोदी के नारे लगा रहे थे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement