Business Standard
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ
अन्य समाचार सत्ता में आने पर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया जाएगा : अमित शाह
'

सत्ता में आने पर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया जाएगा : अमित शाह

PTI

- April,29 2019 4:53 AM IST

शाह ने झारखंड के पलामू जिले में एक जनसभा में कहा, “अगर आप नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे तो हम अनुच्छेद 370 हटा देंगे।”

शाह ने कहा कि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के दौरान पाकिस्तान के आतंकवादी समूह भारत को लगातार निशाना बनाते थे।

उन्होंने कहा कि जवानों का सिर भी कलम कर दिया जाता था।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “हम राष्ट्र की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं कर सकते। पाकिस्तान भारत से कश्मीर को अलग करना चाहता है। हम ऐसा होने नहीं देंगे।

“पाकिस्तान से गोली आएगी तो यहां से गोला जाएगा।”

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला की कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री की मांग वाली टिप्पणी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।

शाह ने लोगों से पूछा, “क्या एक देश में दो प्रधानमंत्री होने चाहिए?”

भाजपा ने राष्ट्र को मोदी दिया और तब से देश की सुरक्षा मजबूत हुई है।

शाह ने कहा, “जब देश 26 फरवरी के बालाकोट हवाई हमले के बाद मिठाई बांटकर खुशी मना रहा था तब कांग्रेस एवं पाकिस्तान में मातम पसरा हुआ था।”

उन्होंने कांग्रेस नेता सैम पित्रौदा के उस बयान को भी हास्यास्पद बताया जिसमें उन्होंने कहा था कि “कुछ लड़कों” ने गलती की थी और बम गिराए तथा बातचीत करने की वकालत की थी।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement