Business Standard
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ
अन्य समाचार अपने 55 साल के राज में गांधी परिवार ने गरीबों के लिये क्या किया : शाह
'

अपने 55 साल के राज में गांधी परिवार ने गरीबों के लिये क्या किया : शाह

PTI

- April,28 2019 10:23 PM IST

शाह ने बाराबंकी और मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैलियों में कांग्रेस तथा सपा और बसपा पर जमकर प्रहार किए।

उन्होंने कहा, ''(कांग्रेस अध्यक्ष) राहुल गांधी अपने हर भाषण में गरीबों की बात करते हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि अपने 55 साल के राज में आपके परिवार ने गरीबों के लिये क्या किया।''

भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि देश के लोगों ने नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है।

शाह ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि एक ऐसा नेता जो दिन में 18 घंटे काम करता है, कड़ी मेहनत करता है और जो लोगों के प्रति संवेदनशील है, वह मोदी ही हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने तंज किया ''सर्जिकल स्ट्राइक के दिन दो जगह मातम पसरा था। एक पाकिस्तान में और दूसरा कांग्रेस, सपा और बसपा के दफ्तरों में।''

उन्होंने केंद्र की पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत संप्रग सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीमा पर जब पाकिस्तान के सैनिक भारतीय फौजियों के सिर काट लेते थे तब तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह खामोश रहते थे।

शाह ने कहा कि हमारे जवान हेमराज भाई का सिर काट दिया गया लेकिन हमारे मौनी बाबा ने कुछ नहीं कहा और ना ही कुछ किया, मगर अब ऐसा नहीं है। पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया जा चुका है।

उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ इशारा करते हुए कहा ''बुआ—भतीजा और राहुल को बताना चाहिये कि क्या वे जम्मू—कश्मीर के लिये दूसरा प्रधानमंत्री चाहते हैं या नहीं। जब तक भाजपा है, तब तक कश्मीर को भारत से कोई अलग नहीं कर सकता।''

उत्तर प्रदेश की कानून—व्यवस्था का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि सपा और बसपा के राज में अपराधी बेखौफ घूमते थे लेकिन प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने पर सारे अपराधी गले में पट्टी डालकर घूम रहे हैं कि मुझे गिरफ्तार कर लो।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement