Business Standard
Advertisement
टैक्स राहत के बाद भारतीय बॉन्ड बाजार में ग्लोबल फंड्स की बढ़ी दिलचस्पी, रुपये को मिला सहाराअमेरिका ने फिर ईरान पर किया हमला, बहरीन-कुवैत हमले के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शनMSME लोन से बैंकिंग सेक्टर को रफ्तार! SBI, HDFC समेत ये बैंक शेयर बने ब्रोकरेज की पसंदITR Filing 2026: रिफंड चाहिए तो ITR के बाद तुरंत करें e-Verification, देरी हुई तो बढ़ सकती है परेशानीभारत की नजर अब Qatar और Bahrain पर, GCC से पहले इन देशों के साथ होगी व्यापारिक साझेदारी!3 जुलाई को होगा बड़ा फैसला! 2030 तक 2 लाख करोड़ डॉलर निर्यात लक्ष्य पर सरकार का मेगा प्लानGold, Silver Price Today: तेज शुरुआत के बाद सोना पड़ा सुस्त, चांदी में भी गिरावटFCNR-B Scheme बनेगी विदेशी पूंजी का बड़ा जरिया? Standard Chartered CEO ने किया बड़ा दावामेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत! लाइसेंस मिलने में लगेगा कम समय, सरकार लाई नया प्रस्तावअमेरिकी टैरिफ और पश्चिम एशिया संकट के बीच तिरुपुर ने बनाया रिकॉर्ड, ₹46000 करोड़ का निर्यात
अन्य समाचार भाजपा के ‘संपर्क फार समर्थन’ के तहत शाह मिले धोनी से
'

भाजपा के ‘संपर्क फार समर्थन’ के तहत शाह मिले धोनी से

PTI

- August,07 2018 5:13 AM IST

इस भेंट के बाद शाह ने ट्वीट किया, ‘‘ ‘संपर्क फोर समर्थन’ पहल के तहत मैं विश्व कप में उम्दा प्रदर्शन करने वालों में से एक एम एस धोनी से मिला। मैंने उन्हें पिछले चार सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा की गयी बदलावकारी पहलों एवं अप्रत्याशित कार्यों के बारे में बताया। ’’

विश्व कप जीतने वाले कप्तान धोनी से मुलाकात के दौरान भाजपा अध्यक्ष के साथ वित्तमंत्री पीयूष गोयल और अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता थे।

धोनी से उनकी भेंट 10 महीने से भी कम समय बाद होने जा रहे लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के जनसंपर्क अभियान के तहत उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों के साथ मुलाकातों की अगली कड़ी है।

पार्टी के 4000 से अधिक कार्यकर्ताओं को उन एक लाख लोगों से मिलने और सरकार की उपलब्धियां उन्हें बताने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है जो अपने क्षेत्रों में विख्यात हैं। पार्टी ने कहा था कि शाह खुद करीब 25 लोगों से मिलेंगे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement